तरनतारन सीट पर उपचुनाव को लेकर SAD का उम्मीदवार : सुखबीर सिंह बादल ने किसे दिया मौका

by

तरनतारन : पंजाब की तरन तारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी दलों की तैयारियां जोर शोर से जारी है. इस बीच शिरोमणि अकाली दल  के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने तरन तारन उपचुनाव के लिए प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। तरनतारन विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी  के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई है।

‘आप’ के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का पिछले महीने 27 जून को निधन हो गया था, वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और उनका अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था. साल 2022 के चुनाव में कश्मीर सिंह ने अकाली दल के हरमीत सिंह संधू।

तारन सीट पर उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज :शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी को मजबूती देने के लिए गुलजार सिंह को इस उपचुनाव का प्रभारी बनाया है. पार्टी को उम्मीद है कि गुलजार सिंह के सियासी अनुभव और जमीनी पकड़ से फायदा पहुंचने वाला है. दूसरी पार्टियों ने भी इस उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. बीजेपी ने इस सीट पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी को इस उपचुनाव को लेकर प्रभारी नियुक्त किया है. साथ ही पूर्व विधायक के.डी. भंडारी और पूर्व विधायक पूर्व विधायक रविकरण सिंह काहलों को सह-प्रभारी बनाया गया है. वहीं, आम आदमी पार्टी भी रणनीति बनाने में जुटी है।

लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव में AAP को मिली थी जीत :  हालांकि अभी तरन तारन सीट पर उपचुनाव को लेकर तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. उम्मीद है कि इलेक्शन कमीशन जल्द ही यहां उपचुनाव की घोषणा करेगा. हाल ही में पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव हुए थे और इस पर आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने जीत दर्ज की. 23 जून को उपचुनाव के परिणाम घोषित किए गए थे. संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भरत भूषण को शिकस्त दी थी. वहीं, बीजेपी के उम्मीदवार जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नहीं होंगे तबादले और नियुक्ति : राज्य चुनाव आयोग ने लगाई रोक

चंडीगढ़। राज्य चुनाव कमिश्नर राज कमल चौधरी ने जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव के मद्देनजर राज्य में तबादलों व नियुक्ति पर रोक लगा दी है। इस संबंध में कमिश्नर ने मुख्य सचिव...
article-image
पंजाब , समाचार

वार ऑन ड्रग्स : लेडी ड्रग्स तस्कर रिंकी के घर पर चला बुलडोजर : 10 FIR ड्रग्स बेचने के मामले में हैं दर्ज

पटियाला  :  पंजाब पुलिस ने वार ऑन ड्रग्स  मुहिम के तहत गुरुवार को पटियाला में बड़ी करवाई की। यह कार्रवाई पटियाला की लेडी ड्रग्स तस्कर रिंकी के घर पर की गई है। बता दें...
article-image
पंजाब

तूड़ी से भरा टेंपो पानी से भरी नहर में गिरा 

गढ़शंकर, 5 जुलाई : आज सुबह 11 बजे के करीब रूपनगर से आदमपुर जाने वाली बिस्त दोआब नहर में एक तूड़ी से भरा टेंपो गिर गया। इस टेंपो में चालक सहित तीन लोग सवार...
Translate »
error: Content is protected !!