तापमान ने पिछले 65 साल का रिकार्ड तोड़ा : 47.8 डिग्री के साथ पठानकोट सबसे गर्म रहा

by

पंजाब में भीषण गर्मी की मार जारी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान ने पिछले 65 साल का रिकार्ड तोड़ दिया और 47.8 डिग्री के साथ पठानकोट सबसे गर्म रहा। 1958 में लुधियाना का अधिकतम तापमान 17 जून को 47.9 डिग्री दर्ज किया गया था।  अमृतसर, पठानकोट, हलवारा व पटियाला में हीट वेव का प्रकोप रहा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भी हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री ऊपर बना हुआ है।

विभाग ने शुक्रवार के लिए पंजाब के 11 जिलों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। लेकिन इससे तापमान पर कोई असर न पड़ने से फिलहाल झुलसा देने वाली गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकेगी। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा व मानसा जिले शामिल हैं।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री (सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक), लुधियाना का 45.1 डिग्री (सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक), पटियाला का 45.6 डिग्री (सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक), पठानकोट का 46.1, बठिंडा का 44.0, बरनाला का 44.5, फरीदकोट का 46.1, जालंधर का 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। उधर पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे पारा सामान्य से 2 डिग्री अधिक हो गया है। अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.9 डिग्री, लुधियाना का 28.8, पटियाला का 28.3, पठानकोट का 27.4, बठिंडा का 28.4 और जालंधर का 26.7 डिग्री दर्ज किया गया।

                   मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में सात जून से लेकर वीरवार तक सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। सामान्य की 10.4 एमएम की बारिश के मुकाबले 0.5 एमएम की बारिश पड़ी है। खास तौर से बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, जालंधर, मानसा, मोगा, पटियाला, संगरूर, रूपनगर, मोहाली व एसबीएस नगर पूरी तरह से सूखे रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दो हफ्तों में भी सामान्य से कम बारिश रहने की ही संभावना जताई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंतिम संस्कार के लिए लेटी ‘मृत’ महिला- चिता से उठकर बैठ गई : बरहामपुर में हुई आश्चर्यजनक घटना……

भुवनेश्वर:  महिला अंतिम संस्कार होने से महज कुछ सेकेंड पहले चिता से उठकर बैठ गई। जी हां, ओडिशा के बरहामपुर में जिस महिला को मृत मानकर उसके परिजन अंतिम संस्कार के लिए चिताभूमि गये...
पंजाब

गल्ती से गल्त दवाई खाने से महिला की मौत

गढ़शंकर। गांव चक्क रौंता में गल्त दवाई खाने से महिला की मौत हो गइ सुखविंदर कौर आयू 29 वर्ष पत्नी जसपाल सिंह निवासी चक्क रौंता ने घर में रखी कोई दवाई गल्ती से खा...
article-image
पंजाब

लॉकर मे से 6 लाख रुपए, सोने के गहने अलमारी से चोरी : पुलिस ने नौकरानी के विरुद्ध मामला किया दर्ज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) थाना प्रभारी तलवाड़ा हर गुरदेव सिंह को दी शिकायत मे संजीव कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी एससीएफ 10 सी सेक्टर नंबर 2 तलवाड़ा ने बताया कि मैं अपने पिता रमेश चंद...
Translate »
error: Content is protected !!