तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस पलटी : 7 की मौत, 11 घायल

by

चालुज मोड़ पर मौत का कहर, सात परिवारों में पसरा मातम

चालुज मोड़ के पास बैरागढ़ से चंबा जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार

मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल, चालक-परिचालक की भी हादसे में मौत

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे में बस के चालक और परिचालक की भी मौत होने की जानकारी है।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 15 से 20 लोग सवार थे। सुबह के समय बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालुज मोड़ के समीप बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकालने में मदद की। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों की हालत को लेकर चिकित्सकों द्वारा निगरानी की जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य के साथ-साथ मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू की गई। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी में बस की तेज गति की बात सामने आ रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी।
तीसा थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी (एडिशनल एसएचओ) अनुभव शर्मा ने हादसे और सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।
हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर यातायात सुरक्षा और तेज रफ्तार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग की है।

————–
मृतकों की सूची
1. जगदेव शर्म पुत्र श्री धर्म सिंह गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा- उम्र 50 साल
2. देस राज पुत्र त्रिलोचन गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र-35 साल
3. तेज सिंह पुत्र प्यारे लाल गांव सत्यास डाकघर तरेला तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 39 साल (कन्डक्टर)
4. जगदेई पुत्री हरि लाल गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 24 साल
5. हरदेई पत्नी जगदेव गांव बाहला डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 43 साल
6. नीलम पत्नी मोती सिंह VPO देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 34 साल
7. रूप सिंह पुत्र राधा राम गांव चिल्ली डाकघर थल्ली तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 35 साल (ड्राईवर)
—-===——-
घायलों के नाम
1. कर्ण सिंह उर्फ साहिल पुत्र हरि सिंह गांव व डाकघर बैरागढ तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 18 साल
2. सुष्मिता पुत्री प्रमोद कुमार निवासी आयोध्या-उम्र 32 साल
3. प्रियंका पुत्री बिट्टु गांव व डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह-उम्र 05 साल
4. हर्षु पुत्री बिट्टु गांव व डाकघर देवीकोठी-उम्र 04 साल
5. पानो देवी पत्नी योगेन्द्र मंगल गांव डिरयाला देवीकोठी तहसील चुराह-उम्र 41 साल
6. काव्या पुत्री मोती सिंह VPO देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 11 साल
7. धन्नी पुत्री भगतो गांव रण्डियून्ड डाकघर देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 40 साल
8. धर्मों देवी पत्नी जस्सा राम गांव व डाकघर घुलेई तहसील चुराह-उम्र 62 साल
9. अप्रित मंगल पुत्र योगेन्द्र मंगल गांव डिरयाला देवीकोठी तहसील चुराह उम्र 11 साल
10. नेहा पुत्री मोती सिंह VPO देवीकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 10 साल
11. विजय कुमार पुत्र बेली राम गांव सरवास डाकघर तेरला तहसील चुराह जिला चम्बा-उम्र 34 साल

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स अवार्ड 2025 समारोह की अध्यक्षता की और सेवा और समर्पण के लिए डॉक्टरों व स्वास्थ्य संस्थानों को किया सम्मानित :

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार देर रात पीटरहॉफ में प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र द्वारा आयोजित ‘डॉक्टर्स अवार्डदृ2025’ समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता के दौरान हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध

हमीरपुर 16 मार्च। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करवाने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले भर में आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान हथियार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव नैनवां के 9 दिन से लापता युवक का सिर और एक बाजू अलग अलग जगह से सतलुज दरिया से बरामद

गढ़शंकर l गांव नैनवां का गत नौ दिनों लापता इक्कीस वर्षीय युवक के सिर और एक बाजू जिला रोपड़ के थाना नूरपुर बेदी के गांव टिब्बा टपरिया के निकट पुलिस ने सतलुज दरिया से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईडी की जाँच के दायरे में आए खनन कारोबारियों से संबंधों पर जवाब दें सुक्खू – लंबे समय से सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री मौन क्यों : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला शिमला में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खनन से जुड़े कारोबारियों के यहां हुई छपेमारी में घपले की पुष्टि हुई...
Translate »
error: Content is protected !!