थाने के आगे गांववासियों ने लगाया धरना : 9 जुलाई को हुई चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार न करने के कारण

by
माहिलपुर, 26 जुलाई : तहसील गढ़शंकर के गांव रीहला निवासियों ने 9 जुलाई को हुई चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाना माहिलपुर के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर पीड़ित परिवार के सुखविंदर सिंह, सरपंच सुखविंदर सिंह, कुलविंदर बिट्टू, अवतार सिंह भिंदा नरियाला और जुगिंदर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 9 जुलाई की रात चोरों ने उनके घर से 15 तोला सोने के गहने चोरी कर लिए थे। उन्होंने कहा कि 10 दिनों तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर ग्रामीणों ने कोट फतुही पुलिस चौकी के सामने धरना दिया। इस धरने में एसएचओ माहिलपुर रमन कुमार ने 25 जुलाई तक का समय लिया था कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में विफल रही है और आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस चोरों से मिली हुई है, जिसके चलते आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिसके चलते ग्रामीणों को दोबारा प्रदर्शन करना पड़ा। साढ़े ग्यारह बजे लगे डेढ़ घंटे तक चले इस धरना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और गर्मी के कारण जाम में फंसे लोग सरकार व पुलिस को कोसते नजर आये। इस बीच पुलिस अधिकारी धरना खत्म कराने के लिए हर हथकंडा अपनाते दिखे। धरने की खबर मिलते ही डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह ने प्रदर्शनकारियों से मिलकर आश्वासन दिया कि 4 दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में 6 आरोपी हैं, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कैप्शन… थाने के सामने लगा धरना व प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते डीएसपी गढ़शंकर और एसएचओ माहिलपुर रमन कुमार।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोहड़ी मौके श्रद्धालुओं द्वारा गढ़शंकर में गन्ने के रस का लंगर लगाया

गढ़शंकर, 13 जनवरी : आज लोहड़ी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा गढ़शंकर के श्री आनंदपुर साहब चौक के पास गन्ने के रस का अटूट लंगर लगाया गया।इस मौके प्रबंधकों तथा सेवादारों ने श्रद्धा...
article-image
पंजाब

741 पटवारियों को तत्काल फील्ड में तैनात किया जाएगा : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़, 2 सितंबर : पटवारियों की चल रही हड़ताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को अंडर-ट्रेनिंग पटवारियों को क्षेत्र में तैनात करने के साथ-साथ उनके लिए...
हिमाचल प्रदेश

पदों के लिए साक्षात्कार पांच जनवरी को : सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के पद

ऊना : मैसर्ज सेफ फ्यूचर कंपलीट सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड सुंदरनगर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के विभिन्न पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वित्त विभाग को 30 अप्रैल तक ठेकेदारों के बकाया भुगतान करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

 एएम नाथ। शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज वित्त विभाग को 30 अप्रैल, 2025 से पहले लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के ठेकेदारों के सभी बकाया भुगतान जारी...
Translate »
error: Content is protected !!