थाने पर ग्रेनेड हमले के बाद कई और धमाकों की थी साजिश : ISI के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क

by

अमृतसर। बॉर्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल कई और धमाके करने की तैयारी में था।

यह पूरा नेटवर्क आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था, जिसे विदेश में बैठे शहजाद भट्टी चला रहा था।

अमनदीप नामक युवक को ग्रेनेड उपलब्ध कराकर पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश रची गई थी। डीआईजी गोयल ने कहा कि पहला हमला गुरदासपुर सिटी थाने पर 25 नवंबर को हुआ, उसके बाद 4-5 दिनों में दोबारा ग्रेनेड से अटैक की प्लानिंग थी।नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपियों को घेरा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो युवक घायल हुए और उनके कब्जे से एक ग्रेनेड बरामद हुआ। केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से इस गैंग को नेस्तनाबूद किया गया।

उन्होंने बताया कि अब तक पंजाब पुलिस ने 4 और दिल्ली पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली से पकड़े गए युवकों को प्रोडक्शन वारंट पर जल्द लाया जाएगा। आरोपियों को पुलिस स्टेशन जैसे संवेदनशील टारगेट दिए गए थे, जहां एक हमले के बाद कई ब्लास्ट प्लान किए गए थे।

डीआईजी ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान की आईएसआई भारत में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन पंजाब पुलिस ऐसी साजिशों को किसी भी हाल में नाकाम करेगी। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों का इस ऑपरेशन में अहम सहयोग रहा। जांच जारी है और मॉड्यूल की बाकी कड़ियां भी पकड़ी जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चलती कार की छत पर बैठकर किया किस… पंजाब में विदेशी युवक और युवती की घटिया हरकत,

लूधियाना : लुधियाना जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक चलती कार की छत पर बैठकर युवक और युवती गंदी हरकते करते हुए...
article-image
पंजाब

सरपंच को जातिसूचक शब्द नही बोले और हमने उसके साथ कभी लड़ाई झगड़ा भी नही किया, सरपंच लोगों को गुमराह कर रहा : कुलदीप सिंह

गढ़शंकर, 3 सितबंर : गांव का सरपंच अपने निजी स्वार्थ के लिए गांव में तनाव पैदा कर गांव की salgen.it शांति को भंग कर रहा है। जिससे लोगों में आपसी भाईचारक एकता को नुकसान...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले डॉ. सुभाष शर्मा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष और श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़े डॉ. सुभाष शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!