दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और बच्चे की मौत, लोगों ने निकाले शव …पेड़ से टकराई कार

by

अमृतसर  : अमृतसर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जिनमें पति, पत्नी और उनका मासूम बच्चा भी शामिल है।

हादसा अटारी रोड पर हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू हो गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और किसी तरह तीनों के शव बाहर निकाले और जख्मी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना घरिंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक गांव लाहौरी मल्ल के पास एक निहंग सिंह अपनी पत्नी, बच्चे और एक अन्य व्यक्ति के साथ कार में कस्बा घरिंडा किसी काम से जा रहा था। बारिश का मौसम होने के चलते गांव भकना के पास पहुंचने पर अचानक से कार निहंग सिंह से बेकाबू हो गई। कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह सीधा जाकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इससे कार सवार निहंग सिंह, उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान करवाई जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खुरालगढ़ में 4 से 6 दिसंबर तक मनेगा गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व…..जुटेगी देश-विदेश की संगत

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तैयारियों की समीक्षा की, 5 दिसंबर को निकलेगा विशाल नगर कीर्तन; वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा और जम्मू से पहुंचेंगी चार शोभा यात्राएं एएम नाथ। चंडीगढ़। श्री गुरु रविदास जी महाराज के...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता दिवस पर शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसाइटी का रक्तदान शिविर, 53 लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदाताओं और आए हुए गणमान्य सज्जनों को विभिन्न प्रकार के पौधे भी वितरित किए गए गढ़शंकर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से वणजारा कैफे, गढ़शंकर में रक्तदान शिविर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेप के आरोप में ऊना के एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज : शादी का दिया झांसा ,फिर किया ऑफिस और रेस्ट हाउस में रेप… हिमाचल के युवा एसडीएम पर युवती ने लगाए आरोप

रोहित जसवाल / एएम नाथ l ऊना :  जिला ऊना के एक एसडीएम पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाएं हैं। जिसकी शिकायत पीड़ित युवती ने पुलिस थाना...
article-image
पंजाब

नशा छोड़कर अपने परिवार का सहारा बने नौजवान ने दूसरों को भी नशे की लत त्यागने की अपील की

साकेत नशा मुक्ति और ज़िला पुनर्वास केंद्र के इलाज ने किया तंदरुस्त पटियाला: बुरी संगत में फंसकर नशों का शिकार हुए नौजवान की ज़िंदगी पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ने बदल दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!