तिब्बत के समर्थन में दशकों के योगदान की सराहना; दलाई लामा ने बताया पुराना और भरोसेमंद मित्र
एएम नाथ। मैक्लोडगंज। हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में रविवार को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने अपने आधिकारिक निवास पर हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे से मुलाकात की। इस दौरान दलाई लामा ने उन्हें हिमाचल की पारंपरिक किन्नौरी टोपी पहनाकर सम्मानित किया और तिब्बत के समर्थन में उनके लंबे योगदान के लिए आभार जताया। उन्होंने गेरे को अपना पुराना और भरोसेमंद मित्र बताया।
मुलाकात के दौरान दोनों ने हाथ थामकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। तिब्बती परंपरा के अनुसार माथे से माथा मिलाकर स्नेह भी जताया। रिचर्ड गेरे ने दलाई लामा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद लिया।
दलाई लामा ने कहा कि करुणा, आपसी भाईचारे और विश्व शांति का संदेश फैलाने में रिचर्ड गेरे का योगदान सराहनीय है। उन्होंने तिब्बती संस्कृति और मानवाधिकारों के समर्थन में गेरे के दशकों लंबे समर्पण की भी प्रशंसा की।
1980 के दशक से तिब्बत के समर्थन में सक्रिय
रिचर्ड गेरे 1980 के दशक से दलाई लामा के अनुयायी और तिब्बती मुद्दे के मुखर समर्थक रहे हैं। वह इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत (आईसीटी) के अध्यक्ष भी हैं। इस संगठन के माध्यम से वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिब्बत की सांस्कृतिक पहचान, मानवाधिकारों और अहिंसा का मुद्दा उठाते रहे हैं।
चार दशक से अधिक पुरानी है दोस्ती
दलाई लामा और रिचर्ड गेरे की दोस्ती चार दशक से भी अधिक पुरानी है। गेरे लंबे समय से तिब्बती समुदाय के अधिकारों और उसकी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सक्रिय हैं। रविवार को हुई यह मुलाकात दोनों के पुराने संबंधों और साझा प्रतिबद्धताओं को एक बार फिर
