दहेज की क्रेटा को होटल पार्किंग में जलाया खज्जियार में नवविवाहित दंपति के विवाद के बाद हड़कंप, आरोपी मौके से फरार

by

लुधियाना के नवविवाहित दंपति में विवाद के बाद पुलिस जांच में जुटी

एएम नाथ। चंबा ; पर्यटन स्थल खज्जियार में गत देर रात एक निजी होटल की पार्किंग में खड़ी क्रेटा कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार दहेज में मिली थी और इसे लेकर होटल में ठहरे नवविवाहित दंपति के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद पति ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर कार में आग लगा दी। घटना के बाद युवक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। हालांकि, आग लगाने की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
जानकारी के अनुसार लुधियाना निवासी नवविवाहित दंपति कुछ रिश्तेदारों के साथ खज्जियार के एक निजी होटल में ठहरा हुआ था। मंगलवार देर रात कार को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक पार्किंग में पहुंचा और वहां खड़ी क्रेटा में आग लगा दी। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जल गई।
पार्किंग में अचानक आग की लपटें उठती देखकर होटल स्टाफ और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इससे होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई दूसरा वाहन नहीं था, जिससे आग अन्य वाहनों तक नहीं पहुंची और बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने होटल में मौजूद पत्नी और अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की है। पुलिस दंपति के बीच हुए विवाद, कार में आग लगाने के आरोप और युवक के मौके से फरार होने समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद खज्जियार में दिनभर यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्त ने ही महेंद्र सिंह धोनी के ख‍िलाफ किया केस : जान‍िए क्या है मामला -15 करोड़ और धोखाधड़ी का

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ख‍िलाफ मुसीबत में हैं। दरअसल, उनके ख‍िलाफ उनके दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टील उद्योग संचालकों ने कंपनियां बंद करने का फैसला दिया टाल : सीएम सुक्खू के रियायती बिजली देने के भरोसा के बाद

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री के रियायती बिजली देने के आश्वासन के बाद स्टील उद्योग संचालकों ने कंपनियां बंद करने का फैसला टाल दिया है। मुख्यमंत्री ने स्टील उद्योग संचालकों को पंजाब से कम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांस्टेबलों/ड्राइवरों के पदों के लिए पूरे राज्य में 3 जुलाई को लिखित परीक्षा, बहुचर्चित पेपर लीक मामले में सीबीआई करेगी जांच

ऊना : हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कांस्टेबलों की भर्ती के पेपर लीक मामले में जांच सीबीआई को सौंपी गई है। जबकि नए सिरे से हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबलों (पुरुष एवं महिला) और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना में वितरित की क्रिकेट किटें

ऊना, 4 दिसंबर – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद ऊना के वार्ड के खिलाडियो के लिए क्रिकेट किटें वितरित कीं। इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने...
Translate »
error: Content is protected !!