दाडवा पंचायत में बुलडोजर पलटने से चालक की मौत पट्टा मेहलोग

by

पट्टा मेहलोग, 7 मई (तारा) : विकास खंड पट्टा मेहलोग की दाड़वा पंचायत के जतरोग से डांगरीसेर मार्ग पर कामली नजदीक लोक निर्माण विभाग का एक बुलडोजर उक्त सड़क पर कार्य करते हुए अपना संतुलन खो बैठा व अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक चालक मई माह में ही
सेवानिवृत होने वाला था।

​बता दें कि यह बुलडोजर कामली गांव के नजदीक उक्त सड़क से मलबा हटा रहा था। अचानक सड़क के एक किनारे पर मलबा हटाते हुए चालक इससे अपना नियंत्रण खो बैठा,जिससे यह एक गहरी खाई में जा गिरा । इस घटना में चालक गोपाल दास गंभीर चोटें आई व बाद में उसने दम तोड़ दिया।
​मृतक की पहचान गोपाल दास,गांव कराली जिला शिमला के रूप में हुई है
​हटना की सूचना मिलते ही कुठाड पुलिस चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने अन्य पुलिस बलों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुठाड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोलन चिकित्सालय भेज दिया है । पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

फोटो कैप्शन : कार्य करते हुए खाई में गिरा बुलडोजर l
​

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैकस रैकट का भंडाफोड़ : 6 महिलाओं सहित 11 लोगो को गढ़शंकर पुलिस ने किया ग्रिफतार – सैकस रैकट को गढ़शंकर का एक व्यकित अपने घर में नवांशहर के मुबारिकपुर की महिला के साथ मिलकर चलाता था

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने कल रात गढ़शंकर के पैसरियां मुहल्ले में रेड कर एक मकान में लंबे समय से चल रहे सैकस रैकट का भंडाफोड़ करते हुए छे महिलाओं सहित 11 लोगो को ग्रिफतार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला से जुड़ी हस्तियां’ मानचित्र का मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया लोकार्पण

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाषा एवं संस्कृति विभाग के पूर्व सहायक निदेशक त्रिलोक सूर्यवंशी द्वारा तैयार किए गए ‘शिमला से जुड़ी हस्तियां’ मानचित्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शिमला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट जनहितैषी–अविनाश राय खन्ना कहा–गरीब,किसान,युवा और नारी शक्ति पर आधारित है बजट

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर उपस्थित हुए।उनके साथ प्रदेश भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्या कांग्रेस पाकिस्तान के साथ है? अनुराग ठाकुर ने पार्टी पर खड़े किए सवाल : कहा- इनके बयान पाक मंत्रियों जैसे

हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि...
Translate »
error: Content is protected !!