दिल्ली विधानसभा का चुनाव धर्म युद्धः अरविंद केजरीवाल

by

नई दिल्ली, 18 नवंबर । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चांदनी चौक और नई दिल्ली के सभी मंडल प्रभारियों के साथ संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने मंडल प्रभारियों को दिल्ली की सभी 70 सीटों को जीतने का मंत्र देते हुए चुनाव की तैयारियों में जी-जान से जुटने का आह्वान किया।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव एक धर्म युद्ध है। विपक्ष की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास कौरवों की तरह अथाह पैसा और पावर है, जबकि हमारे साथ पांडवों की तरह भगवान और जनता हैं। हम दिल्ली की जनता को मुफ्त की छह रेवड़ी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, तीर्थ यात्रा और महिलाओं को बस यात्रा दे रहे हैं। भाजपा को हर कीमत पर दिल्ली की सत्ता इसलिए चाहिए, क्योंकि वह जनता को मिल रही इन रेवड़ियों को बंद करना चाहती है।

इस दौरान वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ संदीप पाठक, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Hoshiarpur Women Make History, Defeat

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 18 : Hoshiarpur’s women produced a brilliant performance to beat Barnala by 95 runs in the semi-final of the inter-district Senior Women’s Cricket Tournament organized by the Punjab Cricket Association (PCA), booking...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार

कुल्लू, 18 जुलाई : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पंजाब के एक व्यक्ति से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। आरोपी को सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। नशा तस्करी का मामला...
article-image
पंजाब

New Academic Session Begins at

Admissions Ongoing for Limited Seats Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 24 ‘: The new academic session 2025–26 has commenced at Shri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, with undergraduate and postgraduate classes already in progress....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी मात्र आलोचना नहीं परिवर्तन की कर रहे मांग : मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह कहते हुए कुछ कंपनियों के एकाधिकार पर राहुल गांधी की चिंताओं का किया समर्थन

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा बाजार पर कुछ कंपनियों के एकाधिकार को लेकर जताई गई चिंताओं का पुरजोर...
Translate »
error: Content is protected !!