दुलैहड़ से करेंगे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 17 जनवरी को शुरूआत

by
उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ऊना, 12 जनवरी – लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार के कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार की शुरूआत 17 जनवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ से होगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के महत्वूपर्ण कार्यक्रमों, नीतियों को आमजन तक पहुंचाने और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे।
राघव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे संबंधित विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाए ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें संबंधित विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को मौके पर विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। राघव शर्मा ने बताया कि लोगों की समस्याओं के पंजीकरण के लिए विशेष काउंटर लगाया जाएगा जोकि ऑनलाईन पॉर्टल पर भी अपलोड की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैगा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवाईयों का वितरण भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दुलैहड़ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान विशेष ग्राम सभा भी आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने जिला स्तर के सभी कार्यालय प्रमुखों को कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसी वरिंदर शर्मा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 20 करोड़ से बनेगा आलू प्रसंस्करण संयंत्र : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित जसवाल। शिमला / ऊना: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ऊना जिले में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से आलू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुफरी में एक दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन : यातायात नियमों का पालन करें सभी पर्यटक – DC अनुपम कश्यप

एएम नाथ। शिमला :  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के नेतृत्व में रविवार को कुफरी में एक दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीराम रथ यात्रा का आठवें दिन जगह जगह भव्य स्वागत।

बद्दी 17 जनवरी : श्री राम रथ यात्रा अभियान के आठवे दिन शनिवार को भव्य राम ज्योति रथ यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। औद्योगिक क्षेत्र थाना में जेबी इंडस्ट्री के एमडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल पांगी में विकासात्मक कार्यों पर व्यय की जा रही 60 करोड़ 64 लाख की धनराशि- जगत सिंह नेगी

पांगी घाटी में चल रहे विकासात्मक कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी , पांगी में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आयोजित चम्बा (पांगी ), 28 सितम्बर : राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!