देह व्यापार का खुलासा : कमरा नंबर-102 युवती मिली युवती, होटल मालिक तुली व एक महिला को किया गिरफ्तार

by

सोलन : परवाणू थाना के अंतर्गत सेक्टर-2 के गजल होटल में देर रात लगभग 8:45 बजे पुलिस ने रेड कर होटल में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने होटल मालिक मोहन कुमार तुली व एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं, डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि होटल को सील कर दिया गया है। बीती रात परवाणू पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर ने पुलिस को गजल होटल में देह व्यापार का धंधा चलने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने अपने ही एक पुलिस कर्मी को नकली ग्राहक बनाकर व कुछ पैसे चिह्नित करके होटल में भेजा। परवाणू थाना प्रभारी ने पुलिस कर्मी को पैसे देने के बाद कमरे में युवती के पहुंचते ही सूचना देने को कहा।
इसके बाद नकली ग्राहक पुलिस कर्मी ने होटल पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी फूल चंद की अगुवाई में टीम लगभग रात 8:45 बजे होटल गजल में रेड करने पहुंची। जहां होटल के रिसेप्शन काउंटर पर बैठे व्यक्ति व सोफा पर बैठी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारी अनूप कुमार ने जब होटल की तलाशी ली तो उनके भेजे गए ग्राहक के कमरा नंबर 102 में एक युवती पाई गई।
होटल मालिक और महिला पंजाब-हरियाणा के निकले : पुलिस ने काउंटर पर बैठे व्यक्ति जिसने अपना नाम पूछने पर मोहन कुमार तुली पुत्र बसत राम तुली निवासी मकान नंबर-288 कुराड़ी मोहल्ला कालका जिला पंचकूला हरियाणा और होटल गजल का मालिक बताया। सोफा पर बैठी महिला ने अपनी पहचान जिरकपुर, पंजाब के रूप में बताई।
पुलिस कर्मी द्वारा दिए पैसे होटल मालिक की जेब से मिले : होटल मालिक मोहन कुमार की जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी जैकेट की जेब से कुछ मिले पैसों से मिलान करने पर यह वही नोट पाए गए जो नकली ग्राहक पुलिस कर्मी को दिए गए थे। इस संदर्भ में परवाणू पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस महिला व होटल मालिक से पूछताछ कर रही है, ताकि गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।
सदस्यों के बारे में की जा रही गिरोह के अन्य पूछताछ : परवाणू थाना प्रभारी फूल चंद ने बताया की अपने सूत्रों से उन्हें इस होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने रेड डाली और होटल मालिक व एक महिला को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला धारा 3, 4, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के अंतर्गत पुलिस थाना परवाणू में दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों से इस धंधे में सम्मिलित अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज फेडरेशन द्वारा कार्यालय कर्मियों के संघर्ष का पुरजोर समर्थन

गढ़शंकर, 14 दिसम्बर:  गढ़शंकर के सैकड़ों कर्मचारियों ने पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन यूनिट गढ़शंकर के झंडे तले स्थानीय रेस्ट हाउस गढ़शंकर में पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक रोष मार्च किया और...
article-image
पंजाब

Fast Track Court to be

Hoshiarpur/ May 8 /Daljeet Ajnoha : In order to dispose of the pending cases in Office of Assistant Labour Commissioner, fast track Court will be organized for the first time. This Court will be...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पितृ दूत कहलाता है कौवा : शहरी क्षेत्रों में घटा घरेलू कौवों का कुनबा –

हिमाचल प्रदेश में कई कारणों से घरेलू कौवों का कुनबा घट गया है। हालात यह है कि शहरी क्षेत्रों में कौवे ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। तेजी से हो रहे विकास कार्य कौवों के...
article-image
पंजाब

88 एकड़ जमीन से छुड़वाए अवैध कब्जे : गांव मैहंदीपुर व ठठियाला में प्रशासन ने

वन विभाग की जमीन पर काबिज लोगों पर कार्रवाई रहेगी जारी – सतिंदर सिंह नवांशहर/बलाचौर। जंगलात व खुराक सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारू चक्क के आदेशों पर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जाधारकों...
Translate »
error: Content is protected !!