देह व्यापार के रैकेट का मनाली में पुलिस ने किया भंडाफोड़ :पुलिस ने 2 युवकों को किया काबू , 4 युवतियों को किया रेस्क्यू

by

एएम नाथ। मनाली :  मनाली में पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके चंगुल से चार युवतियों को भी बचाया, जिनसे जबरन यह अनैतिक कार्य करवाया जा रहा था। मनाली में एक सप्ताह के भीतर देह व्यापार से जुड़ा यह दूसरा मामला सामने आया है।

पुलिस द्वारा  गिरफ्तार किए गए दोनों युवक मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कुल्लू के एसपी मदन लाल ने इस संबंध में जानकारी दी। एसपी मदन लाल के अनुसार, मनाली थाना प्रभारी मुनीश राज शर्मा अपनी टीम के साथ सिमसा चौक के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली कि मनाली और रांगड़ी क्षेत्र में कुछ लोग महिलाओं से वेश्यावृत्ति करवा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।  इनकी पहचान निक्की परमार उर्फ योगी (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश, और धर्मेंद्र सोलंकी उर्फ छोटू (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश, के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।  आरोपियों के खिलाफ मनाली पुलिस थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धाराओं 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जन संकल्प सम्मेलन में कामगार कल्याण बोर्ड जारी करेगा 14 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि

सरकार के गठन के बाद से अब तक 62 करोड़ 95 लाख 84 हजार 179 रुपये श्रमिकों को दे चुके हैं : नरदेव कंवर एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैगिंग रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरतें अधिकारी: डाॅ. रमेश भारती

हमीरपुर 29 सितंबर। डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर की रैगिंग रोधी समिति की बैठक शुक्रवार को कालेज परिसर में आयोजित की गई। प्रधानाचार्य डाॅ. रमेश भारती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में गाड़ियों की पासिंग 29 अगस्त की बजाए 1 सितम्बर को

ऊना, 28 अगस्त – क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊना में 29 अगस्त को आयोजित होने वाली गाड़ियों की पासिंग किन्ही प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दी...
article-image
पंजाब

रिलायस माल के समक्ष गत 146 वें दिन से चले  संघर्ष जारी

 गढ़शंकर: रिलायस माल के समक्ष गत 146 वें दिन से चले  संघर्ष के तहत आज तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए और एमएसपी को कानूनी गरंटी दिलाने के लिए सरपंच गुरमेल चंद...
Translate »
error: Content is protected !!