दो नाबालिग लड़कों की मिली लाश : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

by

जालंधर :  भोगपुर क्षेत्र से दो युवकों के शव मिलने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि मृतकों की पहचान 17 वर्षीय अर्शप्रीत और गोपेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक लोहड़ी की रात बाइक लेकर घर से निकले थे और देर रात तक घर नहीं लौटे। परिवार ने बताया कि उनका फोन लगातार रिंग हो रहा था, लेकिन कोई कॉल रिसीव नहीं हुई। अगले दिन दोनों की खोजबीन की गई, लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। 15 जनवरी की शाम के बाद सूचना मिली कि दोनों बहराम श्रेष्ठा रोड से लिंक सड़क इट्टां-बद्दी में गिरे हुए पाए गए।

बता दें कि परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि दोनों को किसी का फोन आया था और वह उससे मिलने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार ने पुलिस से अनुरोध किया है कि इसे सड़क हादसे के बजाय हत्या के नजरिए से जांचा जाए।

अर्शप्रीत के पिता लेबनान में कार्यरत हैं और परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ घर में रहते हैं। अर्शप्रीत पढ़ाई छोड़ चुका था और फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था। परिवार ने बताया कि अर्शप्रीत और गोपेश दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और एक ही इलाके के थे।

घटना स्थल पर बाइक और मोबाइल दोनों सुरक्षित मिले, बाइक टूटी नहीं थी और मोबाइल भी पास ही थे। परिवार ने बताया कि दोनों के सिर और माथे पर चोटें और धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं।

चाचा जगदीप ने कहा कि अर्शप्रीत और गोपेश के कुछ युवकों से झगड़ा चल रहा था, और उन्हें शक है कि डब्बरी गांव के युवकों ने योजना बनाकर यह वारदात की होगी। भोगपुर पुलिस ने फिलहाल इसे सड़क हादसे के मामले में दर्ज किया है, लेकिन परिवार हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग कर रहा है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर घटकर 634.58 अरब डॉलर पर पहुंचा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन जनवरी को समाप्त सप्ताह में 5.69 अरब डॉलर घटकर 634.58 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि इससे पिछले सप्ताह में यह 4.11...
article-image
पंजाब

पंजाब पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक माहिलपुर के चुनाव – मलकीत सिंह बाहोवाल अध्यक्ष, मक्खन सिंह लंगेरी से महासचिव बने

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  पेंशनरों के लिए संघर्ष करने वाली संस्था पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन माहिलपुर के चुनाव अधिवेशन हेतु एक सभा का आयोजन किया गया। यह चुनावी सभा जिला कमेटी द्वारा अबजरबार तहसील गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस : सूंदर आश्रम में मूक बधिर वरिष्ठ नाकरीकों का खन्ना ने किया सम्मान

होशियारपुर l पूर्व सांसद व लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी फॉर डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा मूक बधिर लोगों को समर्पित स्थानीय सुंदर आश्रम में वरिष्ठ नागरिक दिवस के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार : सीबीआई द्वारा दिल्ली की शराब नीति को लेकर कोर्ट में किए दावों का केजरीवाल ने किया खंडन

नई दिल्ली । शराब घोटाले मामले में बुधवार को सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच सीबीआई ने दिल्ली की शराब नीति और इसमें भूमिका को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!