धोखाधड़ी करते थे जाली कॉल सेंटर बनाकर लोगों के साथ : पुलिस ने 21 आरोपियों को किया गिरफ्तार

by

जीरकपुर : जीरकपुर पुलिस ने ऑन लाइन कंपनियों, सरकार व गैर सरकारी संस्थाओं की जाली आईडी बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को जीरकपुर पुलिस ने कई टीमें बनाकर सोमवार सुबह पांच बजे कई जगहों पर एक साथ दबिश देकर अंजाम दिया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 319(2), 318(2), 336(2), 338,336(3), 340(2), 308(2), 61(2), 66 सी, 66 डी के तहत केस दर्ज किया है।

छापेमारी के दौरान पकड़े गए मुख्य आरोपियों की पहचान मुहम्मद नदीम कुरैशी निवासी जगमालपुरा रोड मोहल्ला इस्लामपुर, वार्ड नंबर 49 सीकर राजस्थान, तौसीफ अहमद जाटू निवासी मोहल्ला खुखरान वार्ड नंबर 40 थाना कोतवाली सीकर राजस्थान, आकाश बिष्ट निवासी मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी, थाना कोतवाली देहरादून, उत्तराखंड और उमर जेफरी निवासी योई, सऊदी सूडान के रूप में हुई है। बाकी लोगों में कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारी हैं। उनसे पूछताछ जारी है। जांच के दौरान फर्जीवाड़े में अगर उनकी भूमिका मिलती है तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ थाना जीरकपुर जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि उनकी टीम शहर में गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, मकान नंबर 15 फ्रेंडस एनक्लेव जीरकपुर, फ्लैट नंबर 605 बी जैस्मिन टॉवर त्रिशला सिटी जीरकपुर, फ्लैट नंबर 402 पहली मंजिल विजय अपार्टमेंट वीआईपी रोड जीरकपुर, फ्लैट नंबर 56 सी सनशाइन एनक्लेव जीरकपुर में बैठकर ऑनलाइन ठगी का काम करते हैं। भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठते हैं।

उन्होंने बताया कि ये लोग ऑनलाइन सॉफ्टवेयर एक्स लाइट आदि के जरिए स्पूफ कॉल करके माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन आदि साइटों की ऑन लाइन सर्विस देने के बहाने और फर्जी आईडी बनाकर लोगों को डराते थे। मसलन आरोपी कहते थे कि मैक्सिको से आते हुए उनका अवैध पार्सल बरामद हुआ है। इसके बाद जाली यूआरएल बनाकर भोले-भाले लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनके अकाउंट का एक्सेस लेकर उनका पूरा बैंक अकाउंट खाली कर दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है और पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस अधिकारियों द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाया गया सर्च ऑपरेशन

भास्कर न्यूज । गढ़शंकर । डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार यहां पंजाब पुलिस राज्य भर में कासो ऑपरेशन चला रही है। वहीं गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द जो नशे के लिए मशहूर है...
article-image
पंजाब

सेवा केंद्रों में अब कागज की नहीं , प्रार्थी के मोबाइल पर एस.एम.एस के माध्यम से भेजी जाएगी रसीद: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि वातावरण हितैषी पहलकदमी करते हुए पंजाब प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से सेवा केंद्रों में सरकारी सेवाओं के लिए अदा की जाने वाली फीस की...
article-image
पंजाब

कोविड टीकाकरण: विधायक डा. राज कुमार की ओर से गांव नवां जट्टपुर की पंचायत सम्मानित

होशियारपुर I मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से गांवों में 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाने वाली पंचायतों को 10 लाख रुपए विशेष ग्रांट के तौर पर देने के घोषणा पर आज हलका चब्बेवाल...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, मोरांवाली-खटकड़ कलां पहुंचे…शहीद-ए-आजम की कुर्बानी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत : रौड़ी

गढ़शंकर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका गढ़शंकर के विधायक सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर...
Translate »
error: Content is protected !!