नगर पंचायत चुवाडी में विकासात्मक कार्यों पर व्यय किये जा  रहे है लगभग 2 करोड़  रुपए: कुलदीप सिंह पठानिया

by
विधानसभा अध्यक्ष ने नगर पंचायत चुवाडी में विकासात्मक कार्यों  पर की समीक्षा बैठक
एएम नाथ। चम्बा (चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत चुवाडी में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगर पंचायत चुवाडी के विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर लगभग 2 करोड़  रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। जिसमें विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों के अलावा पार्किंग सुविधा, पार्कों का सौंदर्यीकरण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक अन्य विकास कार्य शामिल है।
बैठक में उन्होंने नगर पंचायत चुवाडी में लंबित चल रहे विभिन्न कार्यों को गति प्रदान करने और उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को लेकर नगर पंचायत चौड़ी के अधिकारियों  को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत चुवाड़ी में पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। ताकि प्रत्येक वार्ड में पार्किंग की उचित सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठा रही है। इसी क्रम में  नगर पंचायत चुवाडी में स्थित मुख्य द्वार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा । उन्होंने कहा कि चुवाडी में पार्क के सौंदर्यकरण का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा जिसके लिए के लिए 10 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में लोगों की मांगों व आवश्यकता के अनुरूप भविष्य में और भी कई कार्य किये जाने प्रस्तावित है।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी आम जनमानस की सुविधा के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों को घर द्वार पर पहुंचना सुनिश्चित बनाएं ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जा सके।
बैठक में नगर पंचायत चुवाड़ी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चाढक, पार्षद हितेश वहल व रोहित शर्मा मनोनीत पार्षद विजय कंवर व मनीष मल्होत्रा,कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद डलहौजी  राखी कौशल व कनिष्ठ अभियंता आनंद कटोच सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठ के बजाय लोगों का ध्यान रखें मुख्यमंत्री : पूर्व सरकार द्वारा लिए गए कर्ज के बदले 38276 करोड़ रुपये ब्याज और ऋण अदायगी के रूप में चुकाया ब्याज – जयराम ठाकुर

शिमला। मुख्यमंत्री के झूठ से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल सदन से बाहर आ गया। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोज पिन से खुला मर्डर मिस्ट्री का राज : महिला की हत्या कर नाले में फेंकने के आरोप में पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में करीब एक महीने पहले नाले से मिली महिला की लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है. इस रहस्यमयी हत्या के पीछे नथ यानी नाक की एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 अक्तूबर तक बंद रहेगी नारा-शाहतलाई सड़क

हमीरपुर 09 अक्तूबर। मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते बड़सर उपमंडल की नारा-शाहतलाई सड़क पर वाहनों की आवाजाही 31 अक्तूबर तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कालेश्वर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 12 से 14 अप्रैल होगा आयोजित

धर्मशाला/तलवाड़ा : राकेश शर्मा l राज्य स्तरीय बैसाखी मेला इस वर्ष 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा यह जानकारी एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने प्रागपुर के विश्रामगृह मेले की तैयारियों को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!