नशा तस्करों पर शिकंजा : डीजीपी गौरव यादव ने उपलब्धियां गिनाईं

by

चंडीगढ़। पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए भगवंत मान सरकार ने अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने नशा तस्करों और गैगस्टर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है, जिसमें काफी सफलता मिली है।  राज्य के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने हाल में हुई कार्रवाई को लेकर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जनवरी से लेकर अक्टूबर तक लिए गए सारे एक्शन की जानकारी साझा की जाएगी।

                      इस दौरान डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने पिछले 10 महीनों में 7686 एफआईआर दर्ज कर 153 बड़े तस्करों सहित 10524 नशा तस्करों पर कार्रवाई की है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने नशों की समस्या से निपटने के लिए समावेशी नजरिया अपनाते हुए, बड़े तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ गांवों और मोहल्लों में छोटे स्तर पर नशे का कारोबार करने वालों पर भी नजर है।

डीजीपी गौरव यादव ने 2024 में अब तक की नशों की बरामदगी का विवरण देते हुए बताया कि पुलिस टीमों ने नशों के संभावित रूटों पर नाकाबंदी और प्रभावित इलाकों में सर्च अभियान चला कर राज्य भर में 790 किलो हेरोइन जब्त की है। हेरोइन के अलावा, पुलिस टीमों ने 860 किलो अफीम, 367 क्विंटल भुक्की, 93 किलो चरस, 724 किलो गांजा, 19 किलो आईसीई और 2.90 करोड़ गोलियां/कैप्सूल/टीके/शीशियां भी जब्त की हैं। साथ ही कहा कि पुलिस ने इस साल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 13.62 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है।  आगे डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने 1 जनवरी 2024 से अब तक 362 बड़े तस्करों की 208 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं, जबकि 289 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने के संबंध में 470 मामले मंजूरी के लिए संबंधित विभागों के पास लंबित पड़े हैं। साथ ही कैंपेन के जरिये युवाओं को नशा से दूर जाने की भी मुहिम चलाई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गर्मी व बारिश के कारण डेंगू रोगों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक के सभी सकूलों में डेंगू प्रति जागरूकता अभियान शुरू : एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह

गढ़शंकर : राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर पीएचसी पोसी के एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सकूलों में फील्ड स्टाफ द्वारा जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी 14वें फुटबॉल टूर्नामेंट एवं इंटरस्टेट एथलेटिक मीट में बतौर मुख्य मेहमान हुए शामिल : खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत करते हैं : सांसद मनीष तिवारी

गढ़शंकर, 19 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत करते हैं, जैसे हमें बीमारियों के खिलाफ लड़ने...
article-image
पंजाब

काले झंडे दिखाकर भुल्लेवाल राठां वापिस जाओ के किरती किसान यूनियन ने लगाए नारे

किरती किसान यूनियन द्वारा शिरोमणि अकाली दल की रैली का गांवों में विरोध गढ़शंकर: किरती किसान यूनियन द्वारा शिरोमणि अकाली दल द्वारा गांवों में की जा रही सियासी रैलियों का आज गांव गोलेवाल तथा...
article-image
पंजाब

सामाजिक समानता के लिए काम करना ही डा. अम्बेडर को सच्ची श्रद्धांजलि : निमिशा मेहता

गढ़शंकर :  भाजपा नेता निमिशा मेहता द्वारा अपने साथियों समेत अपने निवास पर डा. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न गांवों के पंचों, सरपंचों तथा नंबरदारों ने पहले...
Translate »
error: Content is protected !!