नशा मुक्ति केंद्र से लौटा, अगले दिन ड्रेन किनारे मिली लाश…..सहजड़ा में 27 वर्षीय युवक की मौत

by

नशा मुक्ति केंद्र से लौटने के अगले दिन घर से निकला था बलजिंदर, ड्रेन की पटरी पर मिला शव; पैर में लगी मिली सिरिंज

बरनाला, 26 सितंबर। पंजाब में नशे की समस्या से जुड़ी एक और दर्दनाक घटना बरनाला जिले के गांव सहजड़ा से सामने आई है। विधानसभा हलका महल कलां के अंतर्गत आते गांव सहजड़ा में शनिवार सुबह 27 वर्षीय युवक बलजिंदर सिंह का शव गांव के समीप ड्रेन की पटरी पर मिला। परिजनों के अनुसार, युवक पिछले काफी समय से नशे की लत का शिकार था।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह एक व्यक्ति ड्रेन की पटरी के पास से गुजर रहा था। वहां युवक को बेसुध पड़ा देखकर उसने ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और युवक की पहचान बलजिंदर सिंह के रूप में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक उसके पैर में सिरिंज लगी हुई थी।

नशा मुक्ति केंद्र से लौटने के अगले दिन निकला था घर से

परिजनों ने बताया कि बलजिंदर को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। 25 सितंबर की शाम ही परिजन उसे केंद्र से वापस घर लेकर आए थे। इसके अगले दिन 26 सितंबर की सुबह वह मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। कुछ समय बाद परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, शव मिलने के बाद ग्रामीणों में नशे की समस्या को लेकर चिंता और रोष भी दिखाई दिया।

पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा मौत का कारण

घटना की सूचना मिलने पर थाना महल कलां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरनाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े अन

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ठाणे गांव के लोगों ने निमिषा मेहता को बताया दर्द, काटे गए राशन कार्ड जल्द बहाल कराने की लगाई गुहार : हर हाल में बहाल कराएं जायंगे गरीबों के राशन कार्ड…. निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 26 जून : गरीब लोगों के काटे गए राशन कार्ड का दुख सुनने के लिए गढ़शंकर भाजपा हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने हल्के के गांव ठाणे का दौरा किया। इस अवसर पर लोगों...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री दुर्गा माता मंदिर में माथा टेका

लुधियाना, 26 सितंबर: लुधियाना कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर जगराओं पुल के निकट श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित माता जी की चौकी में माथा टेका।...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता दिवस से पहले दो पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

फिरोजपुर : स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले, पंजाब पुलिस ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकवादी पंजाब के फिरोजपुर क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के निकट पकड़े गए। पूछताछ में...
article-image
पंजाब

चलती कार की सनरूफ खोलकर खड़े होने या मौज-मस्ती करने वालों पर पुलिस सख्त

चंडीगढ़   :  पंजाब पुलिस अब चलती कार की सनरूफ खोलकर उसके अंदर खड़े होने या मौज-मस्ती करने वालों पर सख्त हो गई है। पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस संबंध...
Translate »
error: Content is protected !!