नशे पर पुलिस का शिकंजा : एक सप्ताह में सात मामले दर्ज, 12 लोग गिरफ्तार

by

एएम नाथ : शिमला, 02 मार्च । हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बीते एक सप्ताह के दौरान व्यापक अभियान चलाते हुए सात मामले दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक 21 से 28 फरवरी 2026 के बीच की गई कार्रवाई में करीब 50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ और 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस इस अभियान को अपनी “जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट ड्रग एब्यूज (चिट्टा)” नीति का हिस्सा बता रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जिले भर में निगरानी और छापेमारी बढ़ाई गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सबसे पहले चिड़गांव थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 4.53 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

इसी दिन न्यू शिमला के लोअर खलीनी स्थित एक भवन में जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उनके कब्जे से 6.560 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

बालूगंज थाना क्षेत्र में भी लगातार कार्रवाई देखने को मिली। 23 फरवरी को एमसी पार्किंग रोड पर बोलेरो वाहन की तलाशी में चालक से 6.70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अगले दिन मोती निवास में छापेमारी के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार कर करीब 8 ग्राम चिट्टा बरामद करने का दावा किया गया।

पुलिस के अनुसार 27 फरवरी को घोड़ा चौकी के पास एक टीन शेड से एक आरोपी को 6.51 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। वहीं देहा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक से 5.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

सप्ताह के अंत में आईएसबीटी शिमला में गश्त कर रही स्पेशल टीम ने पंजाब के पटियाला निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 11 ग्राम से अधिक हेरोइन मिलने की बात कही गई है।

पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की जांच चल रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद चिट्टा किस नेटवर्क के जरिए जिले तक पहुंच रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं, वीर नारियों को दी जाने वाली पेंशन में 40 प्रतिशत बढ़ी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं, वीर नारियों को दी जाने वाली पेंशन में 40 प्रतिशत बढ़ा दी है। अधिकारियों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं के लिए 5 करोड़ रुपये से बनेगा छात्रावास : आरएस बाली

टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज का शुभारम्भ होना बड़ी उपलब्धि : आरएस बाली एएम नाथ। कांगड़ा : विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली का टांडा मेडिकल कालेज में नर्सिंग कॉलेज शुरू होने का सपना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ठियोग में आपदा प्रभावितों को 22.81 करोड़ रुपये की धनराशि की वितरित : ठियोग अग्निशमन चौकी को स्तरोन्नत करने की घोषणा की –

ठियोग : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वर्ष बरसात के दौरान भारी बारिश, भू-स्खलन तथा बाढ़ से आई आपदा से प्रभावित परिवारों के ‘पुनर्वास’ के लिए आज जिला शिमला के आपदा प्रभावितों को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंदरौली में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया निरीक्षण : प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

कुटलैहड़  : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरौली में जल क्रीड़ा गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन की इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के...
Translate »
error: Content is protected !!