नहर में महिला और बच्ची का शव : एक दिन पहले फिरोजपुर में पिता के सामने बह गए थे दो मासूम

by

अबोहर : अबोहर में अलग-अलग जगह दो शव मिले हैं। दोनों शव नहर के पानी में तैरते हुए मिले हैं, जिनमें एक महिला और एक बच्ची शामिल है। उपमंडल में केरा खेड़ा गांव के निकट नहर में एक महिला का शव मिला है।

फिलहाल पहचान न होने के कारण सदर थाना पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को मलूकपुरा नहर में शव अटका होने की सूचना मिली, जिस पर बिटटू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में सदस्यों ने शव को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मृतका की आयु करीब 30 साल प्रतीत होती है और शव भी 2-3 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन महिला की पहचान न होने पर उसके शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

नहर में तैरता मिला बच्ची का शव
वीरवार सुबह अबोहर के गांव बिलां पट्टी में नहर से एक बच्ची का शव तैरते हुए मिला। जिसको समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने बाहर निकाला और पुलिस की मौजूदगी में पहचान और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। समिति के सदस्य बिटटू नरूला ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी कि मलूकपुरा नहर में एक बच्ची का शव बहते हुए जा रहा है। समिति सदस्य सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला।

बच्ची की उम्र करीब 3 से 4 साल की है पर उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी है। जिसके चलते पुलिस ने पहचान के लिए उसके शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं एक दिन पहले बुधवार को जिला फिरोजपुर से दो बच्चे नहर में गिर गए थे जिनका अभी तक पता नहीं चला। पुलिस उस घटना को भी इस बच्ची से जोड़कर देख रही है और उनके परिजनों से तालमेल किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुरिंदर कुमार शिंदा चुने गए मेयर, प्रवीण सैनी सीनियर डिप्टी मेयर व रणजीत चौधरी बनी डिप्टी मेयर

पूरी तनदेही व शिद्दत से निभाऊंगा जिम्मेदारी: सुरिंदर कुमार शिंदा सभी पार्षदों के सहयोग से करवाएंगे उदाहरणीय विकास: सुंदर शाम अरोड़ा महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह...
article-image
पंजाब

लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी का पक्का मोर्चा 31वें दिन में पहुंचा

गढ़शंकर l बीत इलाके के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण के खिलाफ तथा गांव की सडक़ से निकलते भारी वाहनों, टिप्परों के खिलाफ लगाया गया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंडी में 61 किलो पोस्त जब्त : पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

मंडी : प्रदेश में चल रहे एंटी-ड्रग अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है, मंडी जिला पुलिस ने आज मंडी जिले में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और पंजाब के दो...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में कांग्रेसियों का विशाल रोष प्रदर्शन, अमित शाह से इस्तीफे की मांग

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब कांग्रेस हाई कमांड और पूर्व कैबिनेट मंत्री सूंदर शाम अरोड़ा के निर्देशन में आज विधानसभा होशियारपुर में एक विशाल रोष प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व जिला...
Translate »
error: Content is protected !!