नादौन को सीएम सुक्खू की बड़ी सौगात, 17.52 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्कूल भवन : मुख्यमंत्री सुक्खू ने रखी आधारशिला, दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

by

एएम नाथ। नादौन, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला हमीरपुर के नादौन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नए भवन की आधारशिला रखी। इस भवन का निर्माण 17.52 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

नए स्कूल भवन में छह कक्षाओं, सात प्रयोगशालाओं, दो स्टाफ रूम, प्रधानाचार्य कार्यालय, बिजली कक्ष, एनएसएस कक्ष, सम्मेलन कक्ष, पुस्तकालय, नियंत्रण कक्ष, संगीत कक्ष, नृत्य कक्ष और कला कक्ष सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान स्कूल भवन काफी पुराना हो चुका है। नए भवन का निर्माण इस वर्ष दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि नया स्कूल परिसर आधुनिक, विशाल और आकर्षक होगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती पूरी तरह योग्यता और मेरिट के आधार पर की जा रही है। शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 30 सितंबर तक अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का बुनियादी ढांचा होगा मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को प्राथमिकता दे रही है, ताकि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि नादौन में अत्याधुनिक खेल परिसर भी विकसित किया जा रहा है, जहां करीब 14 इनडोर खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार खेल पर्यटन को बढ़ावा देकर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

हमीरपुर में एम्स स्तर का आयुर्वेदिक संस्थान प्रस्तावित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लोगों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थायी आजीविका व रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले में एम्स स्तर का आयुर्वेदिक संस्थान स्थापित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके लिए करीब 74 बीघा भूमि चिन्हित की गई है और संस्थान के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए हिमाचल प्रदेश देश के पांच शॉर्टलिस्ट किए गए राज्यों में शामिल है।

उन्होंने बताया कि हमीरपुर में एक एलाइड एंड हेल्थ केयर मेडिकल कॉलेज भी स्थापित किया जाएगा और इसे जल्द शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ब्यास किनारे 250 करोड़ से बनेगा नया घाट

मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन पुल के पास ब्यास नदी के किनारे करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से नया घाट विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही बस स्टैंड को भी स्तरोन्नत किया जाएगा, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों की समस्याओं के समाधान और सरकारी सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक एवं कानूनी अड़चनों को दूर किया जा रहा है तथा आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने नादौन की जनता का लगातार मिल रहे स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों के प्यार और विश्वास ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचाया है और वह जनता के कल्याण तथा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर विधायक संजय रतन, हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया, कैप्टन पृथ्वी चंद, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक गर्ग, पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के बर्थडे पर 3 गाने रिलीज : तीनों गीत कर रहे ट्रेंड

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज (11 जून) 32वां बर्थडे है। इस मौके पर सिद्धू की 3 गानों की एल्बम “मूस प्रिंट” रिलीज हुई है। इसमें 3 गाने हैं, जिनमें 0008, नील और टेक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह के अंतिम दिन किया पौधारोपण

सुजानपुर 24 जनवरी। सुजानपुर उपमंडल में 19 से 24 जनवरी तक आयोजित किए गए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह का अंतिम दिन बेटियों के नाम पौधारोपण को समर्पित रहा। पौधारोपण के इस कार्यक्रम में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में 750 स्थानीय बैंक अधिकारी पदों के लिए भर्ती 2025

नई दिल्ली  : यदि आप बैंक में अधिकारी स्तर की नौकरी पाना चाहते हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक में स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के रूप में आवेदन कर सकते हैं। यहां 750 पदों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करना है मतदान हमें तो करना है मतदान : डॉ. जगदीश नेगी

सोलन : ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश नेगी उप...
Translate »
error: Content is protected !!