नादौन में चिट्टा विरोधी रैली निकाली, सफाई अभियान भी चलाया

by
नादौन 03 फरवरी। रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडल इकाई ने मंगलवार को यहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से चिट्टा विरोधी रैली निकाली और उसके बाद ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल ध्यानू भक्त की समाधि तथा इसके आस-पास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।
एसडीएम एवं उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष निशांत शर्मा ने चिट्टा विरोधी रैली को मिनी सचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद यह रैली नादौन कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई ध्यानू भक्त के समाधि स्थल पर पहुंची। इस रैली में रैडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनएसएस वॉलंटियरों, एनसीसी के कैडेटों, स्काउट्स एवं गाइड्स, व्यापार मंडल और अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आम लोगों को नशे का विरोध करने का संदेश दिया। इसके बाद इन्होंने ध्यानू भक्त की समाधि और इसके आस-पास के पूरे क्षेत्र में झाड़ियों तथा कचरे को हटाया।
इस रैली एवं सफाई अभियान में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, अन्य लोगों तथा विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए एसडीएम निशांत शर्मा ने कहा कि नशे की समस्या को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा। इसी प्रकार, संपूर्ण स्वच्छता के लक्ष्यों को केवल जन सहयोग से ही हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के नई दिशा केंद्र की काउंसलर ने भी नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
इस अभियान में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश भारद्वाज, जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल, तहसीलदार रोहित कंवर, बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रमन शर्मा, अन्य अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों, व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों, आंगनवाड़ी एवं आशा वर्कर्स और अन्य लोगों ने भी भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर से आए यात्रियों के जत्थों ने छडिय़ों के साथ भरमौर पहुंचे , जमाया डेरा : आज भी ठप रहेंगी भरमौर से गौरीकुंड के लिए उड़ानें

एएम नाथ। भरमौर :   मणिमहेश यात्रा की हेलि टैक्सी सेवा शुक्रवार को शाम पौने चार बजे जम्मू-कश्मीर की छडिय़ों के भरमौर हेलिपैड पर पहुंचते ही ठप पड़ गई हैं।  अब शनिवार को भी पूरा...
article-image
पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड : सरपंच सहित 3 ग्रिफ्तार, चुनावी रंजिश में हमला करने का लगा आरोप

मानसा । मानसा के गांव नंगल कलां के कबड्डी खिलाड़ी अमनदीप कुमार उर्फ मंगू की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 48 घंटे के भीतर गांव के सरपंच समेत तीन आरोपितों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधान का मानदेय 4500 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये, उप-प्रधान का 3000 रुपये से 3500 रुपये : मंत्रिमण्डल की स्वीकृति

शिमला :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम को मृत्यु एवं सेवानिवृति ग्रेच्यूटी तथा सेवानिवृत अवकाश नगदीकरण की लम्बित देनदारियों के भुगतान...
article-image
पंजाब

2 पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद : आतंकी इकबालप्रीत के दो साथी गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने मंगलवार दोपहर आतंकी इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुच्ची व टारगेट किलिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद रमनदीप बग्गा उर्फ कनाडा से जुडे़ दो लोगों के गिरफ्तार होने की...
Translate »
error: Content is protected !!