नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक किया दुष्कर्म : छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर फरार

by

एएम नाथ । ऊना। बसोली गांव के तहत धार्मिकस्थल में 16 वर्ष की नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और आरोपी छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर चले गए। दुष्कर्म की पीड़िता की शिकायत पर ऊना सदर पुलिस थाना की टीम ने आरोपितों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपितों में से एक युवक की पहचान पंजाब राज्य के जालंधर निवासी सन्नी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की जारी है। सन्नी पालकवाह में गाड़ी चलाता है।

जानकारी के अनुसार जिला के एक गांव की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्ष की नाबालिग छात्रा की दोस्ती सन्नी से हो गई। सन्नी ने छात्रा को मिलने के लिए ऊना में बुलाया और दोनों ऊना के समीप धार्मिकस्थल पर चले गए। सन्नी के साथ एक अन्य युवक भी था। मंदिर में माथा टेकने के बाद सन्नी ने धार्मिकस्थल के पास सराय में कमरा ले लिया। इस दौरान दोनों युवकों ने छात्रा के साथ शराब पी। छात्रा को जब नशा हो गया तो सन्नी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों हरोली चले गए। यहां पर सन्नी व दूसरे युवक ने भी छात्रा से दुष्कर्म किया और उसे छोड़कर चले गए।
इसके बाद बेसुध नाबालिग को उसके चाचा ने सड़क के किनारे पड़े देखा और स्वजन को बुलाया। परिजन पीडिता को लेकर हरोली के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में छात्रा की शिकायत दर्ज की गई।

पीड़िता ने बताया कि सन्नी एक स्कूटी लेकर आया और अपने एक अन्य दोस्त के साथ तीनों पीरनिगाह चले गए। पीरनिगाह में सन्नी ने एक कमरा किराये पर लिया, जहां पर दोनों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। उसके बाद नशे की हालत में सन्नी ने दुष्कर्म किया।
इसके बाद वे दोनों उसे स्कूटी पर बिठाकर रात 12 बजे वापस हरोली की तरफ ले आए। यहां पर पहले सन्नी और उसके बाद दूसरे युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और होश अपने पर वह अपने चाचा की गाड़ी में थी। वहीं, SP राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित के संबंध में जालंधर पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ संपर्क किया गया है। शीध्र आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने थानाकलां में गौ अभयारण्य का दौरा किया

थानाकलां : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना के थानाकलां में गौ अभयारण्य का दौरा किया। यह अभयारण्य 7.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। कुल 300 बेसहारा पशुओं को...
हिमाचल प्रदेश

ईईएमआईएस सोफ्टवेयर पर करवा सकेंगे रोजगार पंजीकरण एवं नवीकरण – अक्षय शर्मा

ऊना, 21 जून – जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा ईईएमआईएस सोफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपग्रेड सोफ्टवेयर में प्रार्थी अब अपने...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव का चुनावी बिगुल : पंजाब में होंगे 20 अक्तूबर को ग्राम पंचायतों के चुनाव : सरकार ने की अधिसूचना जारी

चंडीगढ़ :पंजाब में अक्तूबर में ग्राम पंयाचत चुनावो को लेकर्हों आखिर स्थिति साफ करते हुए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके मुताबिक पंचायत चुनाव 20 अक्टूबर को होगे। इस सबंधी एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी टू...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में 100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों की गिनती ने 200 का आंकड़ा किया पार

होशियारपुर। ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिला होशियारपुर ने 100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों की गिनती ने 200...
Translate »
error: Content is protected !!