नाबालिग लड़की से यौन शोषण : चंडीगढ़ जिला अदालत द्वारा महिला वार्डन को दोषी करार

by

चंडीगढ़। स्पोर्ट्स एकेडमी में नाबालिग लड़की से यौन शोषण मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत द्वारा महिला वार्डन को दोषी करार दिया है। चंडीगढ़ जिला अदालत की फास्ट-ट्रैक स्पेशल कोर्ट जज स्वाति सहगल ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट (पोस्को एक्ट) के तहत महिला को दोषी करार दिया है। एक्ट की धारा 6 और 10 के तहत चंडीगढ़ पुलिस ने इस महिला के खिलाफ वर्ष 2018 में केस दर्ज किया था। मामले में शिकायतकर्ता एक छोटी खिलाड़ी थी। लड़की का कहना था कि आरोपी महिला चंडीगढ़ की एक स्पोर्ट्स एकेडमी में वार्डन थी। उसने उसके साथ यौन शोषण किया था। लड़की मूलरुप से पंजाब की रहने वाली थी और उसके परिजनों ने उसे चंडीगढ़ में ट्रेनिंग के लिए भेजा था। बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी वार्डन को गिरफ्तार किया था। वहीं बच्ची का मेडिकल भी करवाया गया था। आरोपी महिला का मोबाइल फोन फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भी भेजा गया था। जांच के बाद पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया। आरोपी महिला ने सीआरपीसी 313 के बयानों में खुद को बेकसूर बताया था। हालांकि कोर्ट ने प्रथम दृष्टया में केस बनता देख आरोप तय कर ट्रायल शुरू किया था। मामले में प्रॉसिक्यूशन ने केस में गवाही दर्ज करवाई और दावा किया कि शक के संदेह से दूर जाकर महिला का अपराध साबित किया गया है। लगभग दर्जन भर गवाहों के बयान केस में दर्ज किए गए थे। दोष सिद्ध होने पर महिला को दोषी करार दिया गया। अब केस में आज सजा का ऐलान किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का उत्तराधिकारी किया घोषित

नई दिल्ली :  बहुजन समाज पार्टी  की प्रमुख मायावती ने आज रविवार को पार्टी की अहम बैठक के दौरान अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।इससे पहले मायावती ने भतीजे...
article-image
पंजाब

80 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर।  एसएसपी संदीप मलिक आईपीएस द्वारा नशे के तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिंम तहत एसपी डी मुकेश कुमार की अगुआई में डीएसपी जसप्रीत सिंह की हिदायतों पर गढ़शंकर थाने के एएसआई रछपाल सिंह ने...
article-image
पंजाब

War Against Drugs’ (yudh Nasian

Deputy Speaker inspects preparations Marathon to spread message against drugs; participants to run in 5km, 10km, 21km, and 42km categoriesPunjab government appeals for maximum participation Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Mar.18 : The Punjab government is organising...
article-image
पंजाब , समाचार

डिप्टी कमिश्नर ने सांझी रसोई में खुद परोसा खाना : गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सांझी रसोई में खाने की कीमत 20 रुपए से घटा कर 10 रुपए करने की घोषणा की

सरबत दा भला सोसायटी सोसायटी की ओर से बुक-ए-डे के अंतर्गत इस ऐतिहासिक दिन पर जरुरतमंदों को करवाया गया भोजन होशियारपुर, 23 मई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला रैड क्रास सोसायटी की...
Translate »
error: Content is protected !!