नाबालिग लड़की के साथ दुराचार की घटना पर सीजेएम अपराजिता जोशी ने लिया कड़ा संज्ञान : पुलिसकर्मियों को बुलाया, मामले की जांच कर जल्द आरोपी की तलाश करके अदालत में पेश करने का आदेश

by

होशियारपुर, 5 अगस्त:  जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेअरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल ने आज ओल्ड एज होम, चिल्ड्रन होम एवं जुवेनाइल होम, राम कॉलोनी कैंप, होशियारपुर का औचक दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ सी.जे.एम-कम-सचिव, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी भी मौजूद रहीं। इस दौरे के दौरान उन्होंने चिल्ड्रन होम एवं जुवेनाइल होम  के बच्चों की समस्याएं सुनीं। चिल्ड्रन होम के बाल स्वास्थ्य चिकित्सक डा. रोजी को निर्देश दिये कि आंखों के वायरस से बचाव के लिए बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने जुवेनाइल होम के अधीक्षक नरेश कुमार एवं अधीक्षक पुनीत कुमार को मच्छरों से फैलने वाले डेंगू की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव करने का भी निर्देश दिया। इस बीच उन्होंने ओल्ड एज होम के बुजुर्गों से भी बातचीत की। इस अवसर पर सी.जे.एम अपराजिता जोशी ने बताया कि निःशुल्क कानूनी सहायता कौन प्राप्त कर सकता है तथा कहां से प्राप्त की जा सकती है। इसी प्रकार जुवेनाइल होम के बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर अधीक्षक नरेश कुमार, अधीक्षक पुनीत कुमार, डॉ. रोजी एवं पी.एल.वी पवन कुमार उपस्थित थे।
दसूहा के गांव की घटना पर सी.जे.एम ने लिया कड़ा संज्ञान :
इसके अलावा सी.जे.एम-सह-सचिव, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने हाल ही में मीडिया में प्रकाशित खबरों पर कड़ा संज्ञान लिया, जिसके अनुसार
तहसील दसूहा के गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किया गया, जिसमें आरोपी मौके से फरार हो गया। यह खबर पता चलते ही सी.जे.एम ने पीड़ित नाबालिग लड़की और उसकी मां समेत संबंधित पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया और उक्त मामले की जांच कर जल्द से जल्द आरोपी की तलाश करके अदालत में पेश करने  का आदेश दिया। और साथ ही नाबालिग लड़की और उसके माता-पिता को प्रोटेक्शन देने को कहा गया।
इसके साथ-साथ लड़की की मां को जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा पीड़िता को दिए जाने वाले मुआवजे के बारे में जानकारी और सलाह दी गई और सिविल सर्जन होशियारपुर को आदेश दिए गए कि बच्ची के मानसिक संतुलन के लिए सिविल अस्पताल से एक विशेषज्ञ सलाहकार/मनोवैज्ञानिक डॉक्टर से काउंसलिंग करवाईं जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग की ट्रांसपोर्ट करने वालों से 35 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया ,डिप्टी कमिश्नर 25926 टन रेत, 37.79 लाख रुपए का राजस्व हुआ प्राप्त : कोमल मित्तल

होशियापुर विधान सभा क्षेत्र के तीन खादानों में अब तक बिकी 25926 टन रेत, 37.79 लाख रुपए का राजस्व हुआ प्राप्त: डिप्टी कमिश्नर – फरवरी से 18 मई तक – इंटर स्टेट चैक पोस्टों...
article-image
पंजाब

गौरव यादव पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी नियुक्त

चंडीगढ़ : आईपीएस आफिसर गौरव यादव पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। डीजीपी वीके भावरा के छुट्टी पर जाने के बाद उन्हें यह चार्ज दिया गया है। डीजीपी वीके भावरा आज...
article-image
पंजाब

20 मार्च को श्री सत्य साईं स्वस्थ सैंटर में 6वां स्वैच्छिक रक्तदान लगेगा कैंप : सोनी

गढ़शंकर, 16 मार्च आदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी पंजाब द्वारा 20 मार्च 2022 को स्थानीय श्री सत्य साईं स्वस्थ सैंटर में 6वां स्वैच्छिक रक्तदान कैंप लगाया जा रहा है। सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!