नायब सैनी का AAP सरकार पर हमला… बोले- पंजाब में बदलाव नहीं, सिर्फ होर्डिंग बदले

by

जालंधर में भाजपा की सभा को किया संबोधित, कानून-व्यवस्था, नशे और बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल; भाजपा सरकार बनने पर पंजाब को नंबर-1 बनाने का दावा

जालंधर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को जालंधर में आयोजित एक सभा के दौरान पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में पंजाब की जनता से बदलाव का वादा किया गया था, लेकिन धरातल पर बदलाव नजर नहीं आया। केवल होर्डिंग्स और प्रचार के तरीके बदले हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य को विकास के मामले में नंबर-1 बनाया जाएगा।

सैनी ने कहा कि पंजाब का हर वर्ग आज कई समस्याओं से जूझ रहा है। राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आम लोगों में असुरक्षा की भावना है। पंजाब को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो जनता की समस्याओं को समझे और समय पर फैसले ले सके।

प्रचार पर ध्यान, जनता के मुद्दे पीछे: सैनी

आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों और मौजूदा हालात के बीच अंतर दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार, सरकार ने प्रचार पर अधिक ध्यान दिया, जबकि जनता को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के खजाने का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा और तंज कसते हुए कहा कि झाड़ू से सफाई तो नहीं हुई, लेकिन पंजाब का खजाना जरूर साफ हो गया।

नशे के मुद्दे पर भी घेरा

सैनी ने पंजाब में नशे की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस चुनौती से निपटने में सफल नहीं रही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा में दो लाख से अधिक नौकरियां देने का दावा

हरियाणा में अपनी सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए सैनी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में राज्य में दो लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने इसे डबल इंजन सरकार की विकास नीति का परिणाम बताया। सैनी ने कहा कि भाजपा पंजाब में भी विकास, रोजगार और बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए काम करने का संकल्प रखती है। उन्होंने लोगों से कमल के फूल को मजबूत करने की अपील करते हुए इसे विकास का प्रतीक बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र की क्षमता में होगी वृद्धि : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 2 अप्रैल: पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ अभियान के तहत नशे की चपेट में आ चुके व्यक्तियों का नशा छुड़ाकर स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों के अंतर्गत जिला प्रशासन...
article-image
पंजाब

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने किलाड़ में की समीक्षा बैठक : लंबित ऑडिट पैरा सहित विकास कार्यों की प्रगति बारे की समीक्षा

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति द्वारा सोमवार को पुस्तकालय भवन किलाड़ में समिति के सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अल्टो कार में महिला व पुरुष के संदिग्ध अवस्था में शव बरामद : दोनों लवर थे और दोनों ने आत्महत्या की है : एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों

गढ़शंकर, 12 अगस्त : गढ़शंकर के गांव सतनौर में एक प्लाट के बाहरी इलाके में एक काले रंग की ऑल्टो कार में एक महिला और पुरष के संदिग्ध अवस्था में शव मिले। बताया जा...
Translate »
error: Content is protected !!