निर्वाचन नामावली से संबंधित आपत्ति या आक्षेप 17 अक्तूबर तक करें प्रस्तुत : DC प्रियंका वर्मा

by
एएम नाथ। नाहन, 14 अक्तूबर। उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचन नामावली के संबंध में यदि कोई आपति या आक्षेप हो तो वह 17 अक्तूबर, 2025 तक पुनरीक्षण अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी के समक्ष अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अधिकारी द्वारा दिये गए निर्णय के संबंध में यदि किसी मतदाता को आपत्ति हो तो वह 7 दिनों की अवधि के भीतर अपीलीय प्राधिकारी, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) को अपील दायर कर सकता है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 13 नवंबर, 2025 को किया जाएगा तथा इसके उपरांत निर्वाचन नामावली से संबंधित कोई आपति या आक्षेप व दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता त्रैमासिक बैठक में आयोजित : 15वां वित्तायोग शीर्ष में कार्य योजनाओं के शैल्फ का अनुमोदन :

एएम नाथ। चंबा, 31 जनवरी :   जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज उनके कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई । बैठक में विभिन्न विभागों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में खाई में गिरी पिकअप, चालक समेत दो की मौत; दो घायल

राजणी गांव के पास रात करीब 9:15 बजे हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ढांक में फंसे लोगों को निकाला एएम नाथ। चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बुधवार रात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत : कार के ऊपर गिरा भारी-भरकम पेड़

एएम नाथ । कुल्लू : कुल्लू में एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया। इस हादसे में चार महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। कुल्लू के आनी में तेज बारिश और आंधी-तूफान के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम : हिमाचल के एंट्री टैक्स के खिलाफ पंजाब के ट्रांसपोर्टरों का फूटा गुस्सा

रोपड़ : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बाहरी राज्यों के वाणिज्यिक वाहनों पर लगाए गए एंट्री टैक्स के विरोध में शनिवार को पंजाब के ट्रांसपोर्टरों ने मोर्चा खोल दिया। टैक्सी और ट्रांसपोर्ट यूनियनों के सदस्यों...
Translate »
error: Content is protected !!