नील गाय की आड़ में किया बारासिंगे का शिकार : निग्गी के जंगल में मिला कटा हुआ सिर

by

नवांशहर। कस्बा काठगढ़ के नजदीकी गांव निग्गी के जंगल में गांववासियों ने बारासिंगे का कटा हुआ सिर बरामद किया है। अकेले सिर के मिलने से शिवालिक के जंगलों में नील गाय की आड़ में बारासिंगे के शिकार के खेल की संभावनाओं को बल मिल रहा है। लोगों ने इस मामले की जंगली जीव विभाग से जांच की मांग की है। गांववासियों ने बताया कि बारासिंगे का कटा हुआ सिर देखकर साफ नजर आ रहा है कि शिकारियों द्वारा इसे काफी बेरहमी से मारा गया है। शिकारी बारासिंगे का सिर फैंक गए, जबकि धड़ साथ ले गए। लोगों ने कहा कि जंगली जीव कुदरत की सुंदर पूंजी हैं और इनकी रक्षा करना सभी का फर्ज है। गांववासियों ने कहा कि सरकार द्वारा जंगली जीवों के शिकार पर पाबंदी लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद भी रात के समय शिकारी जंगली जीवों का शिकार करने से बाज नहीं आते, क्योंकि बारासिंगे का मांस काफी मंहगा बिकता है। उन्होंने जंगली जीव विभाग से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और रात के समय गश्त बढ़ाई जाए। वहीं जानकारों का मानना है कि असल में ये नील गाय की आड़ में बारासिंगे का शिकार हो सकता है। नीलगाय व बारासिंग के मांस को सिर के बिना पहचानना आसान नहीं रहता। क्योंकि दोनों का धड़ एक जैसा ही होता है। बताते चलें कि सांभर या बारासिंगे का शिकार पूरी तरह से बैन है। जबकि नील गाय का परमिट मिल जाता है। लेकिन इलाके में नहरों के पक्के किए जाने तथा जंगलों की जमीन कम होने से पहले ही इनका इलाका कम हो रहा है तथा इसीलिए वन्यजीव प्रेमी बार बार नील गाय के शिकार को भी पूरी तरह से बैन करने की मांग उठाते रहते हैं। गांव वासियों व वन्यजीव प्रेमियों ने मामले की जांच की मांग उठाई है। वन रेज अफसर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस एस सी डिपार्टमेंट द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष यामिनी गोमर की अध्यक्षता में आदि धर्म का स्थापना दिवस मनाया

गढ़शंकर :  कांग्रेस एस सी डिपार्टमेंट द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष यामिनी गोमर की अध्यक्षता में आदि धर्म मिशन के संस्थापक बाबू मंगू राम के पैतृक गांव मुगगोवाल में आदि धर्म का स्थापना दिवस मनाया गया।...
article-image
पंजाब

11 हजार पौदे लगाने का लक्ष्य : मिशन ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत केमिस्ट एसोसिएशन गढ़शंकर द्वारा पौदारौपण

जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी संगरूर श्री बलराम लूथरा व ड्रग इंस्पेक्टर मनप्रीत कुमार ने पौदारौपन कार्य का करवाया शुभारंभ गढ़शंकर : केमिस्ट एसोसिएशन गढ़शंकर द्वारा मिशन ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत गढ़शंकर क्षेत्र में 11 हजार...
article-image
पंजाब

गुरदियाल भनोट ने त्रिवैणी लगा शहीदों को दी श्रद्धांजलि : शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव के शहीदी दिवस पर

गढ़शंकर : शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के शहीदी दिवस पर आम आदमी पार्टी के सिटी गढ़शंकर के अध्यक्ष गुरदियाल भनोट ने पीपल, बोहड़ नीम(त्रिवेणी)लगा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गुरदियल भनोट ने कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक पलटा कालोहा में : बुजुर्ग महिला भी आई चपेट में और दोनों की दर्दनाक मौत

एएम नाथ :देहरा। जालंधर-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग तीन पर जिला कांगड़ा के कलोहा में सोमवार सुबह टाइलों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में सुबह की सैर के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला भी...
Translate »
error: Content is protected !!