नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मुकाबलों में होशियारपुर के 17 बच्चों ने हासिल किए पदक : डिप्टी कमिश्नर ने बच्चों का बढ़ाया हौंसला व भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

by

होशियारपुर, 09 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में लवली यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में आयोजित नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मुकाबलों में होशियारपुर के विजेता बच्चों बच्चों का हौंसला बढ़ाया व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए बच्चों और उनके अभिभावकों को शुभकामनवाएं दी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इन बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जीतकर होशियारपुर का नाम रोशन किया। इस मौके पर डिप्टी डी.ई.ओ सुखविंदर सिंह भी मौजूद थे।
लवली यूनिवर्सिटी में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में होशियारपुर के 19 बच्चों ने भाग लिया। डांस की अलग-अलग कैटागिरी में बच्चों ने 12 गोल्ड मैडल, 2 रजत व 3 कांस्य पदक जीत कर होशियारपुर का नाम रोशन किया।
जानकारी देते हुए बच्चों की डांस कोच सरकारी स्कूूल आदमवाल की हैड टीचर प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों के 350 बच्चों ने भाग लिया। इनमें अरीषा अग्रवाल, मानवी, वनीता, समृद्धि, अनीका,  सानवी, प्रणया, जसजोत, प्रन्वी, अविशी डोगरा, अनीका अत्री, श्रान्या, जसमायरा, मान्या, जसमनराज सिंह, वंशिका गौतम ने मैडल हासिल किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पावरकॉम कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश का आंदोलन 24 जुलाई तक बढ़ाया

गढ़शंकर, 23 जुलाई  टेक्निकल सर्विसेज यूनियन (भंगल), सांझा फोरम और एकता मंच के आह्वान पर मंडल गढ़शंकर के अधीन शहरी, ग्रामीण तथा मंडल गढ़शंकर कार्यालयों के समस्त तकनीकी एवं क्लेरिकल कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश...
article-image
पंजाब

राज्य में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं की फसल हुई : लाल चंद कटारूचक

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को फसलों के नुकसान की जांच करने के दिए निर्देश, हर नुकसान की की जाएगी भरपाई पंजाब भर की मंडियों में 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक, 33.50 लाख मीट्रिक...
article-image
पंजाब

भंगी चोअ को साफ करने व कूड़े से मुक्त करने के लिए 8 से 24 फरवरी तक चलाया जाएगा सफाई अभियान: कोमल मित्तल

अभियान में हिस्सा लेने के इच्छुक 6 फरवरी तक मोबाइल नंबर 80549-34009 पर करवाएं रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 02 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने कहा कि 8 फरवरी से 24 फरवरी तक होशियारपुर...
article-image
पंजाब

होशियारपुर की बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, खेल प्रतिभा सम्मान से चमकी भविष्य की राह: संदीप सैनी

बैकफिंको चेयरमैन की ओर से पंजाब स्टेट बास्केटबॉल टूर्नामेंट की उप-विजेता लड़कियों की टीम सम्मानित होशियारपुर, 28 नवंबर: यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में होशियारपुर की लड़कियों की बास्केटबॉल टीम,...
Translate »
error: Content is protected !!