नोटिस वाले मतदाताओं की मदद को घर पहुंचेंगे BLO : ECINET पर अपलोड होंगे दस्तावेज

by

नई दिल्ली, 26 सितंबर। चुनाव आयोग में मतभेद की खबरों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू व डॉ. विवेक जोशी ने शनिवार को बैठक की। आयोग ने कहा कि एसआईआर से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि नोटिस पाने वाले मतदाताओं के घर बीएलओ जाकर जरूरी दस्तावेज जुटाएंगे और उन्हें ECINET पर अपलोड करेंगे, जिसके आधार पर संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी निर्णय लेंगे। नाइट शेल्टर, मजदूरों, गरीबों और बेघर लोगों के लिए विशेष हेल्प डेस्क व कैंप लगाने के निर्देश भी दिए गए।

दिल्ली में दावे-आपत्तियां 30 अक्टूबर तक और उनके निपटारे की समयसीमा 30 नवंबर तक बढ़ाई गई है। महाराष्ट्र में दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख 12 नवंबर और निपटारे की समयसीमा 10 नवंबर बताई गई है।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि कैबिनेट सचिव को दोनों चुनाव आयुक्तों का पत्र एसआईआर के फैसलों से संबंधित नहीं, बल्कि एक अधिकारी की प्रतिनियुक्ति से जुड़े प्रशासनिक मामले से संबंधित था। वहीं, इंडियन एक्सप्रेस ने दोनों आयुक्तों द्वारा पिछले महीनों में एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर दर्ज आपत्तियों की रिपोर्ट प्रकाशित की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद निधि की राष्ट्रीय स्तर की माॅनिटरिंग में कांगड़ा लोकसभा का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन : डाॅ. राजीव भारद्वाज

दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य के निर्देश एएम नाथ : धर्मशाला, 8 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत निरंकारी मिशन द्वारा गरिमामयी ‘बाल समागम’ का आयोजन

बीबीएन, 31 मई (तारा) : संत निरंकारी मिशन ब्रांच बरोटीवाला द्वारा निमंत्रण पेलेश सनसिटी रोड बद्दी में परम पूज्य सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रामित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

रिसेप्शनिस्ट मर्डर : पूर्व मंत्री के बेटे के रिसॉर्ट पर बुल्डोजर, फैक्ट्री को भीड़ ने किया आग के हवाले

गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोपी भाजपा नेता के बेटे का रिसॉर्ट ढहा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार रात को आरोपी पुलकित...
पंजाब

उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के क्विज मुकाबले करवाए गए

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे उन्नत भारत अभियान के अधीन गोद लिए गए गांव गढ़ी के सरकारी हाई स्कूल में विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए जागरुक किया...
Translate »
error: Content is protected !!