नौतपा के बीच हिमाचल रहेगा ठंडा : गिरेंगे ओले, 3 दिन आंधी और बारिश की चेतावनी

by

एएम नाथ । शिमला : 28 से 30 मई के बीच हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को भी प्रदेश में गर्मी का असर साफ देखने को मिला। निचले इलाकों ऊना से लेकर हिल्स स्टेशन शिमला तक तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। कई जगह लू जैसे हालात बने रहे। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही। दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। निचले क्षेत्रों में दिन का पारा 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

मौसम विभाग ने 28 मई को ऊना, बिलासपुर और सोलन में लू जैसे हालात के बीच अचानक मौसम बदले की चेतावनी दी है। इन जिलों में आंधी और बिजली चमकने के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के अलग-अलग हिस्सों में ओले गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हमीरपुर में भी आंधी बारिश येलो अलर्ट जारी किया गया है।

29 मई को भी गिरेंगे ओले, ऑरेंज और येलो अलर्ट : 29 मई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चम्बा और सोलन में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इस दिन कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में आंधी और गरज चमक के साथ ओले गिरने और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने को कहा है।

30 मई को इन जिलों में येलो अलर्ट :  मौसम विभाग ने 30 मई को भी मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। इस दिन चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है।

फिर साफ रहेगा मौसम :  हालांकि 31 मई और 1 जून को मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है, जबकि मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बादल बने रह सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किए गए।

कहां कितना रहा तापमान? :  हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान हमीरपुर जिला के नेरी में 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद बिलासपुर, पांवटा साहिब और देहरा गोपीपुर में 23 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 21.5 डिग्री, नाहन में 20.5 डिग्री, शिमला और ऊना में 19 डिग्री, कांगड़ा में 18.9 डिग्री, धर्मशाला में 18.8 डिग्री, मंडी में 18.2 डिग्री, सुंदरनगर और पालमपुर में 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिल सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ने अध्ययन अवकाश लाभों में वृद्धि की : उच्च शिक्षा के दौरान कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन : अध्ययन अवकाश का लाभ ले चुके कर्मचारियों को मिलेगा शेष वेतन

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने सेवा अवधि के दौरान उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अध्ययन अवकाश पर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को पूरा वेतन देने का निर्णय लिया है। पहले अध्ययन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात वर्षीय शिवांग ने अपने जन्म दिन पर आपदा राहत कोष में भेंट की गुल्लक : बच्चे भी आपदा प्रभावितों की तकलीफ कम करने में दे रहे योगदान : डीसी

धर्मशाला, 30 सितंबर। धर्मशाला उपमंडल के सराह के सात वर्षीय शिवांग शर्मा ने आज यहां उपायुक्त डा निपुण जिंदल को आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए अपनी गुल्लक भेंट कर 3926 रुपये का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला साफ्टवेयर इंजीनियर फरीदाबाद से ग्रिफ्तार

चंडीगढ़, 18 जुलाई :  पंजाब पुलिस ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकियां देने के आरोप में हरियाणा के फरीदाबाद से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में लिया है। आरोपित...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बॉर्डर पर भीषण हादसा : मक्के से लदा ट्रक पलटा, नीचे दबे 5 बाइक सवार, 4 की मौत

लालढांग :    हिमाचल प्रदेश और हरियाणा बॉर्डर के लालढांग क्षेत्र में शुक्रवार (29 मई) को एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां मक्के से लदा...
Translate »
error: Content is protected !!