पंचायती राज विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित : जिला स्तर पर योजना के लिए संवैधानिक प्रावधान, 15वां वित्त आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु बजट का आवंटन

by

ऊना, 20 जून – पंचायती राज विभाग द्वारा आज जिला परिषद हाॅल ऊना में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग में जमीनी स्तर पर किए जा रहे गुणात्मक सुधार के मकसद से आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न विकासखंडों के बीडीओ, पंचायत समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य, पंचायत निरीक्षकों व उप निरीक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान जिला परिषद के अध्यक्ष नीलम कुमारी व उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा भी विशेष रूप से कार्यशाला में उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि पंचायतों द्वारा ज्यादातर भौतिक संसाधनों और ढांचागत विकास को ही विकास के रूप में समझा जाता है। ग्राम पंचायत विकास प्लान जीपीडीपी के अध्ययन एवं विवचना से स्पष्ट होता है। गांवों में सड़कें, नालिया, सामुदायिक भवन, सरकारी भवन, शौचालय, पानी की सुविधाओं के विकास यानी ढांचागत विकास पर ही पंचायतों के विकास प्लान का अधिकांश बजट खर्च होता है। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में 73वां संविधान संशोधन तथा पंचायती राज व्यवस्था, जिला स्तर पर योजना के लिए संवैधानिक प्रावधान, 15वां वित्त आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु बजट का आवंटन, सत्त विकास के लक्ष्यों का स्थानीयकरण, पंचायत और विकास की सोच, आर्थिक विकास ओर सामाजिक न्याय के लिए योजनाओं की तैयारी, जिला पंचायतों द्वारा योजना तैयारी, जिला विकास योजनाओं का महत्व, खंड विकास योजना, संसाधन संचय कोष प्रवाह, जिला विकास योजनाओं के लिए सयम सीमा, जिला विकास योजना के लिए अनुमानित समय सीमा, जिला पंचायत योजना समिति की सांकेतिक संरचना तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए शीघ्र बुलाई जाएगी बैठक – विक्रमादित्य सिंह

कैबिनेट मंत्री ने गेयटी थियेटर में ’दी जार्ज इंस्टीटूशन फॉर ग्लोबल हैल्थ’ संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत एएम नाथ। शिमला 20 सितम्बर – लोक निर्माण एवं शहरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मार्च तक छुट्टी  वाले दिन भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर

एएम नाथ। चंबा, 27 मार्च :  सहायक अभियंता विद्युत  हंसराज ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑन लाइन माध्यम से बिजली के बिल जमा ना होने के कारण विद्युत उपमंडल चंबा -1 के उपभोक्ताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पतालों में मरीजों का फीडबैक प्राप्त करने की उचित व्यवस्था बने, एडीसी ने बैठक में दिए निर्देश

ऊना :   जिला ऊना के सभी सरकारी अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों का फीडबैक प्राप्त करने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भूपिंदर सिंह हुड्डा का ऑपरेशन हिमाचल : कांग्रेस की बचा ली लाज, हारते-हारते राज्यसभा में जीत

चंडीगढ़ : हरियाणा में रात के 1.30 बजे तक 16 घंटे चले हाई-वोल्टेज चुनावी ड्रामे के बाद कांग्रेस पार्टी दो में से एक राज्यसभा सीट जीत पाई। इसका भी पूरा श्रेय भूपेंद्र सिंह हुड्डा...
Translate »
error: Content is protected !!