पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा की पंजाब में डबल इंजन सरकार की लाना ज़रूरी – पूर्व सांसद खन्ना

by
गढ़शंकर : गांव महिंदवाणी गुज्जरां में भाजपा की  बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें विशेष तौर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना पहुंचे। जिसमें भारी संख्यां में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के इलावा महिला शक्ति ने भी भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार ने देशवासियों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएँ शुरू की हैं, जिनका लाभ सीधे तौर पर लोगों को मिल रहा है, लेकिन कुछ राज्यों में जहाँ भाजपा की सरकार नहीं है, वहाँ की सरकारें अपने स्वार्थी हितों के लिए केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक नहीं पहुँचने देतीं और लोगों को केंद्र की योजनाओं से वंचित रखती हैं।

पूर्व सांसद खन्ना ने कहा कि कुछ राज्यों को छोड़कर देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकार है और भाजपा शासित सभी राज्यों में डबल इंजन की सरकार विकास के रथ को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। साथ ही, भाजपा शासित राज्यों में शांति और मज़बूत कानून-व्यवस्था कायम है। उन्होंने कहा कि पंजाब के रुके हुए विकास को गति देने तथा राज्य में शांति और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था स्थापित करने के लिए यहाँ भाजपा की सरकार का गठन बहुत आवश्यक है, ताकि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार मिलकर पंजाब की तस्वीर बदल सके और राज्य में विकास एवं खुशहाली ला सके।पूर्व सांसद खन्ना ने कहा कि यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है, तो पार्टी के मुख्य लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता देना, बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करना, पंजाब में रोजगार को बढ़ावा देना तथा किसान भाइयों तक सुलभ कृषि योजनाएँ पहुँचाना होंगे। उन्होनों ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों के बीच जाकर राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने के लाभों के बारे में जागरूक करें, ताकि प्रदेश का विकास हो सके और यहाँ शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम हो सके।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुभाष चंद्र , ठेकेदार भजन सिंह, रिंकू चांदपुरी, सरपंच रवन कुमार, डॉ. सोनी बोड़ा , संजीव कटारिया, कैप्टेन तेलु राम, रणजीत काला भूंबला, राम कुमार, गुरमीत चेची , तेलु राम, गौरव गोरा , चरणजीत चेची , धनी किसाना, गुरचैन फौजी , अवतार लादी, राकेश  भूंबला सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएँ उपस्थित थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नालाग़ढ़ में 5.63 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार : पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत किया मामला दर्ज

बीबीएन, 26 जून (तारा) : नालागढ़ के वार्ड 9 में स्थित गुफा वाले मंदिर के समीप बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों से पुलिस ने चिट्टा व नकदी बरामद की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

94.36 करोड़ रुपये पर सवाल :कैग रिपोर्ट में बिना बजटीय प्रावधान के किए गए खर्च

एएम नाथ। शिमला : भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य सरकार द्वारा बिना किसी बजटीय प्रावधान के 94.36 करोड़ रुपये खर्च करने पर सवाल उठाए हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर चाहे जितने भी अत्याचार किए जाएं वह झुकेंगे नहीं। मान का यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने सुनीं एकल नारी शक्ति संगठन की समस्याएं, त्वरित और प्रभावी समाधान का दिया आश्वासन

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 दिसंबर : एकल नारी शक्ति संगठन से संबंधित जनसुनवाई बैठक वीरवार को बचत भवन ऊना में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। बैठक में हरोली,...
Translate »
error: Content is protected !!