पंजाब नेशनल बैंक बैंक में लूट : चारों के हाथों में थे पिस्टल, लूटे सिर्फ 17 हजार

by

अमृतसर: 4 लुटेरों ने हथियारों के बल पर अमृतसर में पंजाब नेशनल बैंक को लूटा, जबकि उनका एक साथी बाहर था। कुछ दिन पहले ही बैंक में आग लग गई थी, जिसके चलते बैंक फंग्शनल नहीं था। जिसके चलते बैंक में से जा सके। बैंक कर्मचारियों ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले बैंक में आग लगी थी। जिसके चलते बैंक बंद था और अंदर लेबर काम कर रही थी। बैंक से जुड़े एजेंट थोड़ी बहुत ही पेमेंट लेकर आते थे। दोपहर 12.55 बजे कैशियर बैंक में मौजूद थी। चार लुटेरे, जिनके चहरे ढके हुए थे, सीधा ही कैशियर मनजीत कौर के पास आ गए। हथियार दिखा उन्होंने बैंक में जितना कैश था, लिया और फरार हो गए।
बैंक कर्मचारियों ने बताया कि सुबह एक ग्राहक की 25 हजार की पेमेंट आई थी। जिसमें से कुछ 8 हजार रुपए बांटे जा चुके थे। तकरीबन 17 हजार ही घटना के समय बैंक में थे, जिन्हें लुटेरे साथ ले गए। जानकारी के अनुसार चारों लुटेरों के हाथों में पिस्टल थे। सभी दो मोटरसाइकिल पर बैंक पहुंचे। आग लगने के कारण बैंक का सीसीटीवी सिस्टम भी खराब हो चुका था। वहीं बैंक के पास पहले से गार्ड भी नहीं था, लेकिन लुटेरों की मूवमेंट बैंक के आसपास लगे कैमरों में कैद हो गई है।
16 फरवरी को लूटा था बैंक : चार दिन पहले ही 16 फरवरी को अमृतसर के पॉश एरिया रानी का बाग में पंजाब नेशनल बैंक में लूट को अंजाम दिया गया था। शहरी पुलिस ने सोमवार को ही दोनों आरोपियों को पकड़ा था। वहीं अब अमृतसर देहाती में एक और बैंक को लुटेरों ने निशाना बना लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सबसे अमीर इंसान’ बनी महिला : एलन मस्क से 1 लाख गुना ज्यादा धनवान, पर सिर्फ 2 चीजों पर खर्च सकती है पैसे!

इंग्लैंड में एक महिला दुनिया की सबसे अमीर इंसान बन गई. वो एलन मस्क से भी 1 लाख गुना ज्यादा धनवान हो गई. पर वो ये रुपये सिर्फ 2 चीजों पर खर्च कर सकती...
article-image
पंजाब

सीमा पार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़….30 किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

चंडीगढ़, 14 जुलाई । पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हो रहे एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप की कैंडिटेड चाहत पांडे : 12 मिलियन फॉलोवर्स, वोट मिले 2292

मध्य प्रदेश : चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। जिनमें दिग्गज मैदान में उतरे थे, लेकिन उनको करारी शिकस्त मिली है। हारने वालों की लिस्ट में आप की कैंडिटेड चाहत...
article-image
पंजाब

ब्यास में डूबे 4 युवक : 2 युवकों की मौत , 2 की दूसरे दिन भी तलाश जारी, कुछ दिन बाद विशाल का जाना था विदेश

कपूरथला :  गांव पीरेवाल के चार युवक बीते दिन रविवार को वैसाखी पर्व पर ब्यास दरिया में नहाते समय पानी में डूब गए थे। इनमें से दो युवकों का अभी तक सुराग नहीं लग...
Translate »
error: Content is protected !!