पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक : बाढ़ प्रभावितों के राहत नियमों में होगा संसोधन

by

चंडीगढ़ : 2 दिन बाद बुधवार को पंजाब मंत्रीमंडल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री भगवंत ने 24 सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए नियमों में संशोधन किया जाएगा।

साथ ही विधानसभा सत्र को भी मंजूरी दी जाएगी। वहीं, पंजाब में बाढ़ की तबाही के बाद विधानसभा का विशेष सत्र 26 से 29 सितंबर को बुलाया गया है, जिसमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

सीएम मान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के लिए नए कानूनों को मंजूरी देने और तबाही से जुड़े कुछ नियमों में संशोधन करने के लिए विधानसभा सत्र बुलाया गया है, ताकि लोगों के पक्ष में अहम फैसले लिए जा सके। विधानसभा सचिव ने सत्र बुलाने को लेकर नोटिस भी जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार 15 जुलाई को स्थगित होने वाले विधानसभा को सत्र को ही आगे बुलाया गया है।

इससे पहले विधानसभा में भी बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने कुछ फैसले लिए थे, जिन्हें भी इस सत्र के दौरान मंजूरी के लिए रखा जा सकता है। इसमें किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजा देने का फैसला लिया था। साथ ही मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मंजूरी दी गई थी। बाढ़ से किसानों की फसल खासकर धान का काफी नुकसान हुआ है, जिन्हें मुआवजा दिया जाना है। क्षतिग्रस्त मकानों और बाढ़ में बह गए पशुओं का सर्वे के बाद मुआवजा दिया जाना है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

26 जनवरी को मोहाली में रोष मार्च : गुरु ग्रंथ की बेअदबी मामलों में इंसाफ और बंदी सिखों की रिहाई के लिए

मोहाली : मोहाली में 26 जनवरी को रोष मार्च निकालने की तैयारी चल रही है। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर वाईपीएस चौक के पास पक्का धरना लगाए बैठे सिख प्रदर्शनकारी 26 जनवरी को रोष मार्च निकालेंगे।...
article-image
पंजाब

गुरु सिखी का शुभ दिवस गांव हरमा में बंगा परिवार द्वारा मनाया गया

गढ़शंकर। गांव हरमा के बंगा परिवार के पूरे समुदाय ने गुरु सिखी का शुभ दिन मनाया और सुखमनी साहिब के पाठ का भोग डाला गया और उसके बाद गुरु का अटूट लंगर लगाया गया...
article-image
पंजाब

गरीब विद्यार्थियों के लिए मिसाल बनी ए.एस.आई. गुरदेव सिंह की निस्वार्थ सेवा : पूर्व सांसद खन्ना

पंजाब के राज्यपाल व डी.जी.पी. से गुरदेव सिंह को सम्मानित करने की खन्ना ने की सिफारिश होशियारपुर 20 अगस्त  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि लुधिअना के पंजाब पुलिस में सहायक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं इस्तीफा नहीं दूंगी’, बंगाल में शुरू हो गया ‘दीदी’ का खेला

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनसनीखेज एलान करते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी. बीजेपी की 206 सीटों की भारी...
Translate »
error: Content is protected !!