पंजाब में 13,000 अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण होगा : सीएम भगवंत मान

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार जल्द ही पूरे पंजाब में 13,000 अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण शुरू करेगी. पहले चरण के तहत 3083 स्टेडियमों का निर्माण कार्य जारी है।

अपने सरकारी आवास पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि ये कहावत सभी जानते हैं कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है, इसलिए राज्य सरकार द्वारा पंजाब के युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि इसका उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे की लत से दूर रखना है. भगवंत मान ने कहा कि ये स्टेडियम पूरे राज्य में खासकर गांव स्तर पर खेल भावना को प्रोत्साहित करने में अधिक सहायक होंगे।

 पिछली सरकारों पर साधा निशाना  :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों ने खेल के बुनियादी ढांचे के विकास या युवाओं के रोजगार पर कोई ध्यान नहीं दिया. जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में नशे का कारोबार बिना किसी रोक-टोक के बड़े पैमाने पर फैल गया और पंजाब के कई युवा नशे के आदी हो गए।

‘नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा :  सीएम भगवंत मान ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम के कारण राज्य की स्थिति अब दिन-ब-दिन बदल रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ दिया गया है और नशे के आदी अधिकांश युवा नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए इलाज करवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल से निकालकर उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनाना है. भगवंत मान ने नशे के नेटवर्क को खत्म करने में शानदार कार्य के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की और कहा कि पिछली सरकारें इस समस्या को गंभीरता से हल करने में पूरी तरह विफल रही हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

12 जिंदा कारतूस के साथ दो .32 कैलिबर पिस्तौल बरामद : एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई के करीबी छोटा मणि को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

चंडीगढ़  :  पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी मनदीप सिंह उर्फ छोटा मणि को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शनिवार...
article-image
पंजाब

355 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : सीएम भगवंत मान ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के 355 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अब तक 67,037 युवाओं को पूरी तरह मेरिट और ट्रांसपेरेंसी...
article-image
पंजाब

दो करोड़ दे दो…गुरदासपुर में किसान से मांगी रंगदारी; परिवार को दी जान से मारने की धमकी

बटाला :  थाना घनिए के बांगर के अधीन गांव नवां किला देसा सिंह के किसान से दो करोड़ रंगदारी मांगी गई। विदेशी नंबर से भेजे वॉइस मैसेज में आकॉलरोपित ने रुपये नहीं देने पर...
Translate »
error: Content is protected !!