पंजाब में अब गैंगस्टर्स की ऑनलाइन भर्ती : फेसबुक पर पोस्ट लिखकर व्हाट्सऐप नंबर जारी

by

लुधियाना : पंजाब पुलिस एक तरफ गैंगस्टरवाद खत्म करने के दावे कर रही है। दूसरी तरफ पंजाब में अब गैंगस्टर्स की ऑनलाइन भर्ती हो रही है। युवाओं को अपने गैंग के साथ जोड़ने के लिए बंबीहा गैंग ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर एक व्हाट्सऐप नंबर जारी किया है। सुल्तान दविंदर बंबीहा ग्रुप के अकाउंट से एक पोस्ट डाली गई है, जिसमें लिखा गया है कि जो भाई गैंग के साथ जुड़ना चाहते हैं, वह व्हाट्सऐप करें। 77400-13056 यह नंबर गैंगस्टरों द्वारा फेसबुक पर जारी किया गया है।
बठिंडा पुलिस ने साल 2016 में गैंगस्टर दविंदर बंबीहा का रामपुरा फूल इलाके में एनकाउंटर किया था। पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया दविंदर बंबीहा शुरू से ही शार्प शूटर के नाम से जाना जाता था। यह गैंगस्टर पुलिस हिरासत से 17 माह से फरार था और अपने दुश्मनों को FB पर पोस्ट लिखकर मारने की धमकियां दे रहा था।
कुख्यात शूटर दविंदर सिंह बंबीहा व उसका साथी सर्वजीत सिंह उर्फ शरणी पंजाब सहित गुजरात व महाराष्ट्र की पुलिस के लिए वांटेड रहे हैं। इनके खिलाफ चाचा-भतीजा की हत्या करने सहित कई मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी 14 सितम्बर 2013 को दोहरे हत्याकांड में फरीदकोट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुए थे।
बंबीहा को फरीदकोट पुलिस ने 11 जून 2014 को लुधियाना में पकड़ा था। पुलिस व बंबीहा के बीच क्रॉस फायरिंग हुई थी, जिसमें बंबीहा की बाजू पर गोली लगी थी, लेकिन पुलिस ज्यादा देर बंबीहा को जेल में नहीं रख पाई। 20 जनवरी 2015 को लुधियाना सेंट्रल जेल से मुक्तसर पेशी पर जाते हुए बंबीहा अपने 4 साथियों समेत फरार हो गया था। तब से बंबीहा पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। बताया जा रहा है कि बंबीहा के गुजरात व महाराष्ट्र में भी कई आपराधिक गैंग से संपर्क थे। बताया जा रहा है कि फिलहाल आर्मेनिया से बंबीहा गैंग दो गैंगस्टर ऑपरेट कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधान सभा उप चुनाव : 13 नवंबर को चुनाव और 23 नवंबर को होगी गिनती, नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 25 अक्टूबर

 चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र में पारदर्शी व शांतिपूवर्क ढंग करवाए जाएंगे उप चुनाव, सी-विजिल मोबाइल एप से आम लोग भी रख सकेंगे आदर्श चुनान आचार संहिता पर नजर, 1950 हैल्प लाईन नंबर पर दर्ज करवा...
article-image
पंजाब

हथियारों के प्रदर्शन पर लगाई पाबंदी : सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हथियारों का प्रदर्शन करने पर तीन पर अलग-अलग थानों में मामले दर्ज

नवांशहर। जिला पुलिस द्वारा जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए हथियारों के सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने पर पाबंदी के आदेशों संबंधी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मैड़ी हादसे के घायलों का DC जतिन लाल ने जाना कुशलक्षेम : मृतकों के परिजनों को प्रशासन ने दिए 25-25 हजार,घायलों को 10-10 हजार

ऊना, 25 मार्च :  उपायुक्त जतिन लाल ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचकर मैड़ी हादसे के घायलों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने घायलों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन को सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज : स्वयं अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते , आयुष्मान योजना के लाभार्थी

चंडीगढ़ : आयुष्मान योजना के लाभार्थी अब अपना कार्ड खुद या किसी भी अन्य व्यक्ति के सहयोग से बना सकेंगे। इसके लिए अब केवल सरकारी कर्मियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आयुष्मान आपके द्वार...
Translate »
error: Content is protected !!