पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र गुट भिड़े, चले लात-घूसे

by
चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्रों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि दोनों गुटों में जमकर लात-घूसे चले। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के शो के दौरान चाकू हमला कर छात्र आदित्य ठाकुर की हत्या के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा का मुद्दा गरमा गया है। मंगलवार को पीयू में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच खूब लात-घूसे चले। इसमें छात्रों को चोटें भी आई हैं।
दरअसल, स्टूडेंट सेंटर पर बैठी जॉइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) के सदस्यों ने कहा कि उनकी ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। चार छात्रों ने सुबह 3:00 बजे बॉयज हॉस्टल-4 में जेएसी के खिलाफ पर्चे बांटे। शाम को लगभग 4:00 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और गुस्सा एक-दूसरे पर उतारा। सिक्योरिटी कम होने के कारण वह भी छात्रों को रोक नहीं पाए। इसमें सेक्टर-11 थाने में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्यों पर क्रॉस पर्चा दर्ज हो गया है।
           29 मार्च को स्टार नाइट के दौरान हुई आदित्य ठाकुर की हत्या के बाद दो जगह धरना लगाया गया। एक वीसी ऑफिस और दूसरा स्टूडेंट्स सेंटर पर लगा था। पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलने के बाद वीसी ऑफिस के बाहर से धरना हटा दिया था। वहीं, स्टूडेंट सेंटर पर आज भी धरना जारी है।
                               बीते दिन भी गेट नंबर 2 को बंद कर दिया था। यह डीएसडब्ल्यू और सुरक्षा इंचार्ज के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। स्टूडेंट काउंसिल के प्रधान अनुराग दलाल ने कहा कि आदित्य ठाकुर की हत्या पर राजनीति करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। वहीं, जेएसी ने कहा कि छात्रों ने प्रधान को उनकी आवाजें उठाने के लिए चुना था लेकिन यह छात्रों के नहीं बल्कि पीयू अथॉरिटी के प्रवक्ता हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के पेंशनर्स क्यों है सड़कों पर, कब सुनी जाएगी उनकी मांगे : जयराम ठाकुर

पीएम धन धान्य और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन किसानों और देश की तस्वीर बदल देगा देश के कृषि उत्पादन में सुधार के लिए मोदी सरकार करेगी 35000 करोड़ का खर्च एएम नाथ। शिमला :  शिमला...
article-image
पंजाब , हरियाणा

मौकापरस्त प्रवासी पक्षियों को रोकने के लिए नगर निगमों सहित स्थानीय निकायों को ‘दलबदल विरोधी कानून’ के तहत लाया जाएगा : मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 20 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा कि जनादेश को नुकसान पहुंचाने वाले मौकापरस्त प्रवासी पक्षियों को रोकने के लिए नगर निगमों सहित...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ पुलिस की महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ चलेगा केस सीबीआई की विशेष कोर्ट में : 4 साल पुराना , 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप मामला

चंडीगढ़ , 21 मार्च : चंडीगढ़ पुलिस की महिला इंस्पेक्टर जसविंदर कौर के खिलाफ लगभग 4 साल पुराने मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट में केस चलेगा। आरोपी इंस्पेक्टर जसविंदर कौर पर 5 लाख...
article-image
पंजाब

ड्रग मनी , 110 ग्राम नशीले पदार्थ, 5 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर, 11 जून  : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 110 ग्राम नशीले पदार्थ, 5 ग्राम हेरोइन व साढ़े पांच हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट अधीन मुकदमा दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!