पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: मनरेगा के संशोधन बिल पर बहस

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मनरेगा का संशोधन बिल मजदूरों के लिए बड़ा धोखा है। केंद्र सरकार इसे 14 घंटे पहले लेकर आई और आनन-फानन राष्ट्रपति से पास करवा लिया।

इसकी सच्चाई क्या है, लोगों को यही बताने के लिए पंजाब सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है।

मनरेगा के संशोधन बिल पर पंजाब में सियासत गरमा गई है। इसके खिलाफ सरकार ने आज पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सबसे पहले चार साहिबजादों की शहादत को नमन किया गया।

आप के विधायक सत्र के लिए मजदूरों से भरवाए गए पत्र लेकर विधानसभा पहुंच रहे हैं। सिर पर रखकर पत्रों के बंडल लाए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों से विधानसभा की कार्यवाही दिखाने मजदूरों को भी सदन में बुलाया गया है। प्रदेश में काफी संख्या में मजदूरों से इसके खिलाफ पत्र भरवाए गए हैं।

मान सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मनरेगा संशोधन बिल के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मान सरकार पर निशाना साधा है। चाैहान ने कहा कि संसद द्वारा पारित किसी कानून के खिलाफ राज्य विधानसभा में प्रस्ताव लाना संघीय ढांचे की मूल भावना के खिलाफ है।

संविधान ने संसद को कानून बनाने का अधिकार दिया है और उसे मानना केंद्र व राज्य, दोनों की जिम्मेदारी है। केवल विरोध के लिए विरोध करना न तो लोकतांत्रिक है और न ही संवैधानिक।

चाैहान ने कहा कि मैं हैरान हूँ कि कुछ लोग किस कल्पना लोक में रहते हैं, देश की हकीकत से उनका कोई लेना-देना नहीं है। बिना मंत्री और कैबिनेट के काम चलने की बात कहना केवल भ्रम फैलाना है, मन में जो आया कह देना, जिम्मेदार राजनीति नहीं है।

पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सूबे में इस योजना में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मंशा मजदूरों के हित में है मगर पंजाब सरकार ने इस योजना के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। शर्मा ने आरोप लगाया कि आप सरकार मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े को छिपाने के लिए अनिवार्य सोशल ऑडिट तक नहीं करवा रही है। वर्ष 2024-25 में 6,095 ग्राम पंचायतों और 2025-26 में 7,389 ग्राम पंचायतों का सोशल ऑडिट नहीं कराया गया।

सरकार मनरेगा मजदूरों को गुमराह कर उनसे इस कानून के विरोध में जबरन और धोखे से हस्ताक्षर करवा रही है। सरकार मौजूदा मनरेगा कानून के तहत भी पिछले तीन वर्षों में मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने बताया कि स्पेशल ऑडिट यूनिट द्वारा पकड़े गए भ्रष्टाचार के मामलों में से 3,986 मामलों पर अब तक पंजाब सरकार ने कोई एक्शन टेकन रिपोर्ट जारी नहीं की, जिससे साफ है कि भ्रष्टाचारियों को बचाया जा रहा है। इसके अलावा, लोकपाल द्वारा जांच के बाद दिए गए 2 करोड़ 35 लाख रुपये की रिकवरी के आदेशों को भी अब तक लागू नहीं किया गया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोगों ने स्मार्ट कार्ड काटने के विरोध में एसडीएम गढ़शंकर के कार्यलाय में सुपरिंटेंडेंट को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के बीनेवाल गांव में जरूरतमंद लोगों के स्मार्ट राशनकार्ड काटे जाने के विरोधस्वरूप यहां रविवार को पंजाब सरकार व अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की थी वही सोमवार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन दर्शन सिंह को मरणोपरांत शरीर दान के फॉर्म भरने पर रोटरी आई बैंक द्वारा सम्मानित

गढ़शंकर :   कैप्टन दर्शन सिंह निवासी गांव चक्क राजू सिंह ने मरणोपरांत अपने शरीर दान की वसीयत तैयार कर  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी को सौंप दी । जिसके चलते गांव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मासूम दो बहनों की कार में तड़प-तड़पकर मौत : मरम्मत के लिए खड़ी कार में लॉक हुईं थी दोनों बहनें

अलवर : राजस्थान के अलवर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है. यहां कार में दम घुटने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है. यह मामला अलवर के वैशाली नगर...
article-image
पंजाब

खेल मैदान से लाश आएगी तो कौन भेजेगा अपने बेटे को खेलने : सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब खेल मैदान से इस तरह लाश आएगी तो कौन अपने बेटे को खेलने के लिए भेजेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह को हादसों को देखते...
Translate »
error: Content is protected !!