पंजाब सरकार ने अमृतपाल के 7 साथियों पर लगा NSA हटाया – असम से वापस लाए जाएंगे

by
पंजाब की आम आदमी पार्टी  सरकार ने खालिस्तान समर्थक नेता और सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून  हटाने का फैसला किया है. फिलहाल ये सभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। इस फैसले के बाद उन्हें 20 मार्च को पंजाब लाया जाएगा. उनके ख़िलाफ मुकदमे अब पंजाब में ही चलाए जाएंगे ।
          जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह, उसके चाचा हरजीत सिंह और पपलप्रीत सिंह को छोड़कर बाकी सभी को असम की डिब्रूगढ़ जेल से वापस लाया जाएगा। इन्हें अजनाला मामले में फिर से गिरफ्तार किया जाएगा। पंजाब सरकार ने ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके नौ सहयोगियों पर 2023 में एक साल के लिए NSA लगाया था।  इसके बाद फिर 2024 में इसे आगे बढ़ाया गया था. लेकिन अबकी बार राज्य सरकार ने इसे आगे नहीं बढ़ाया है।
अमृतपाल सिंह के वकील इनमान सिंह खैरा :  अगर पंजाब सरकार ने तीसरी बार NSA नहीं बढ़ाने का फैसला किया है तो बंदियों को पंजाब वापस लाया जाना चाहिए।  हालांकि इनमें से सिर्फ चार लोगों का NSA 18 मार्च को पूरा होगा. लेकिन यात्रा पर खर्च बचाने के लिए सभी को साथ वापस लाया जा सकता है।  क्या है पूरा मामला?
23 फरवरी, 2023 को लगभग 200-250 लोगों की भीड़ ने पंजाब के अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला किया था. अमृतपाल इस भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे।  भीड़ के पास काफी संख्या में हथियार भी थे. भीड़ का मकसद पुलिस हिरासत में लिए गए एक सहयोगी को छुड़ाना था।  इस दौरान छह पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. कानूनी कार्रवाई के बाद अमृतपाल के कई सहयोगियों को NSA के तहत हिरासत में लिया गया था।
सुरक्षा चिंताओं के चलते में अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था. वहीं, जेल में रहते हुए अमृतपाल ने पंजाब की चर्चित लोकसभा सीट खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. लेकिन अब इस मामले को लेकर पंजाब पुलिस अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

महिला सरपंच सहित 6 लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज

लुधियाना। गांव थ्रीके की जगजीत कालोनी में सड़कों पर अतिक्रमण करने का विरोध करने पर महिला सरपंच ने अपने बेटे व उसके साथियों सहित एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई की। पुलिस ने महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कडूआना गुरुद्वारा में संत बाबा सुंदर सिंह की याद में निकाला नगर कीर्तन

5 अप्रैल तक गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर बरताया जाएगा बी बी एन, 2 अप्रैल (तारा) : बद्दी क्षेत्र के सबसे बड़े ऐतिहासिक गुरद्वारा साहिब कड़ुआना- गुल्लरवाला-लेही में वीरवार को नगर कीर्तन निकाला गया। बद्दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोस्टर केयर योजना के तहत 193 बच्चों पर 44 लाख 88 हजार रुपए खर्च – डीसी राघव शर्मा

फोस्टर केयर योजना के तहत 193 बच्चों पर 44 लाख 88 हजार रुपए खर्च – उपायुक् ऊना, 5 जनवरी – जिला मुख्यालय ऊना में बाल कल्याण व संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मंडल  डलहौजी  ने हटाए अवैध कब्जे, मौहाल चाहला में 4 दुकानें तथा मौहाल टिप्परी के कांदू में 2 दुकानें के  अवैध कब्जों को  हटाया : DFO रजनीश महाजन

चंबा, 8 दिसंबर :  वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि  डलहौजी वन मंडल ने कार्यवाही करते हुए मौहाल चाहला में 4 दुकानें तथा मौहाल टिप्परी के कांदू में...
Translate »
error: Content is protected !!