पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू को प्रियंका गांधी ने लिखी चिट्‌ठी : सजा पूरी होने पर हाईकमान सौंप सकती है सिद्धों को कोई बढ़ी जिम्मेवारी

by

चंडीगढ़। वर्ष 1988 के एक रोड रेज केस में पटियाला जेल में बंद एक वर्ष की सजा भुगत रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को प्रियंका गांधी ने एक चिट्‌ठी भेजी है। चिट्‌ठी में लिखे तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि इस प्रकार चिट्‌ठी भेजना अभी भी कांग्रेस हाईकमान की सिद्धू के साथ नजदीकियों को बयां करता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि 1 वर्ष कैद की सजा पूरी होने के बाद सिद्धू को कांग्रेस हाईकमान पंजाब में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप सकता है। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सिद्धू अपने कुछ बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में भी रहे हैं। चन्नी सरकार में पंजाब कांग्रेस प्रधान रहते हुए उनके मुख्यमंत्री से कुछ वैचारिक मतभेद भी सामने आए थे। हालांकि इस सब के बावजूद उन्हें काफी सुना जाता है और वह कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं। देश के कई हिस्सों में कमजोर हो रही कांग्रेस सिद्धू को खोना नहीं चाहती और पार्टी में उनका रुतबा बनाए रखेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहर के चारों आम आदमी क्लीनिकों का दौरा कर डाक्टरों व स्टाफ को सौंपे कैबिनेट मंत्री जिंपा ने नियुक्ति पत्र

स्वस्थ पंजाब के सपने को साकार करेंगे आम आदमी क्लीनिक: ब्रम शंकर जिंपा लोगों को डोर स्टैप के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए खोले गए हैं आम आदमी क्लीनिक होशियारपुर :...
article-image
पंजाब

डा. राजकुमार और विधायक डा. ईशांक के प्रयासों से 2.90 करोड़ की लागत से लिंक सड़कों का काम शुरू

चब्बेवाल में 6 लिंक सड़कों की फिरनियों को सीमेंट-कंक्रीट से पक्का किया जाएगा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में 6 लिंक सड़कों की फिरनियों को सीमेंट-कंक्रीट से पक्का करने का काम शुरू...
article-image
पंजाब

शहीद ए आजम सरदार भगत फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन सांसद तिवारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरजीत सिंह राणा ने शिरकत की :

गढ़शंकर 19 नवंबर : ओलंपियन सरदार जरनैल सिंह स्टेडियम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में चल रहे 14वें वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रिपल मर्डर को पोते ने दिया अंजाम : दादा-दादी और बड़े दादा को उतारा मौत के घाट

गोरखपुर  : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के झंगहा क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार को अपने दादा-दादी और बड़े दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया कि मोतीराम अड्‌डा...
Translate »
error: Content is protected !!