पत्नी ने तलाक लेने के लिए पति को फंसाया : नंगा कर पेड़ से बांधकर की पिटाई, 15 हजार 700 रुपए, सोने की चेन और मोबाइल फोन भी लूट लिया

by

लुधियाना  :  गांव राजगढ़  के एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने एक युवती व  अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखे से बुलाकर नंगा कर पेड़ से बांधकर पिटाई भी की है।  जिसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। पुलिस ने उसकी पत्नी समेत 9 के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।   पुलिस को दी शिकायत में इंद्रजीत निवासी राजगड़ ने बताया कि उसकी शादी 2022 में मनप्रीत कौर निवासी गांव धणगस के साथ हुई थी। शादी के 9 माह बाद ही उसके अरविंदर सिंह उर्फ गनी के साथ संबंध बन गए थे। उसने 6 सितंबर को कोमल पंधेर नामक युवती से दोस्ती की, जिसने उसने गांव बुलारा में बुलाया था। यहां पर पहले से मौजूद लोगों ने उसे पकड़ा और अगवा कर एक मोटर के कमरे में ले गए। यहां पर उसे नग्न किया और एक वृक्ष से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की है।

इसके इलावा उक्त लोगों ने उसके पास से 15 हजार 700 रुपए, सोने की चेन और मोबाइल फोन भी छीन लिया। उसे बाद में पता चला कि कोमल पंधेर ने उसकी पत्नी के कहने पर उसके साथ दोस्ती की थी और धोखे से उसे बुलाया गया था।  पुलिस ने मनप्रीत कौर, कोमल पंधेर समेत, हरसिमरन सिंह मंड, तरनी मंड निवासी गांव भुट्टा, अरविंद सिंह गेनी निवासी अजनौद दोराहा, जोत पंधेर निवासी घलौटी, गैरी निवासी लापरां, हेम निवासी राजगढ़, मंगी निवासी अजनौद दोराहा और 8 से 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। इंद्रजीत सिंह के अनुसार यह सब कुछ उसकी पत्नी ने उससे तलाक लेकर अरविंद गोनी के साथ शादी करवाने के लिए किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चिता से उठवाई पुलिस ने लाश : मृतक महिला की जांघ पर काले पैन से मारने वालों के नाम का लिखा सुसाइड नोट

फिल्लौर : फिल्लौर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला के ससुराल पक्ष की महिलाएं व अन्य रिश्तेदार जब उसे अंतिम स्नान करवाने लगे तो उसकी मौत का राज...
article-image
पंजाब

LTSU Punjab Student Kashi Kumari

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Sept 4 : Lamrin Tech Skills University Punjab is exceptionally proud to announce that Kashi Kumari, an outstanding 3rd-year student from the University School of Engineering and Technology (USET) (B.Tech Computer Science...
article-image
पंजाब

जालंधर में ATM से निकले फटे-पुराने 500 के नोट : अधिकारियों ने बंद कराई मशीन

जालंधर : 66 फीट रोड पर इंडसइंड बैंक के ATM से सोमवार देर शाम एक व्यक्ति ने पैसे निकाले तो मशीन से फटे, घिसे और कथित तौर पर नकली 500 रुपये के नोट निकलने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा 120 ग्राम नशीले पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 26 अगस्त: गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 120 ग्राम नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार एएसआई सतनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित गढ़शंकर से चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव पनामा की...
Translate »
error: Content is protected !!