परमवीर की हत्या की गुत्थी : दो नशेड़ी दोस्तों ने परमवीर की हत्या कर लाश सेमनाले में फेंकी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

by

जालंधर : पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर परमवीर की हत्या की गुत्थी सुलझाकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। 29 जून को दो नशेड़ी दोस्तों ने परमवीर सिंह वासी पुरानी खलासी लाइन फिरोजपुर छावनी की हत्या कर सेमनाले में लाश फेंक दी थी। एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि 29 जून को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव सेमनाला गांव काठगड़ की पटड़ी पर पड़ा है। शरीर पर लगे चोट के निशान से जाहिर हो रहा था कि किसी ने हत्या कर लाश सेमनाले में फेंकी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की। टीम ने तफ्तीश के दौरान मृतक के शव की शिनाख्त परमवीर सिंह उर्फ पारस वासी मकान नंबर 19 पुरानी खलासी लाइन गली नंबर-एक, नजदीक सब्जी मंडी फिरोजपुर कैंट के रूप में हुई। तफ्तीश दौरान यह बात भी सामने आई है कि सुखदीप सिंह उर्फ सीपा, जसविंदर सिंह और परमवीर उर्फ पारस नशा करने के आदी थे। जिस कारण उनके परिवार ने उन्हें नई दिशा नशामुक्ति केंद्र श्रीगंगानगर, राजस्थान सेंटर में दाखिल करवाया था। तीनों की आपस में जान पहचान हो गई थी। सुखदीप सिंह और परमवीर सिंह ने जसविंदर सिंह से नशा लिया। उसके बाद ये लोग खेत में लगे ट्यूबवेल पर चले गए, जहां नशे को लेकर उन दोनों का आपस में झगड़ा हो गया। इस झगड़े दौरान परमवीर सिंह के सिर में चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने परमवीर सिंह के शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए गांव काठगढ़ सेमनाले में 27 व 28 जून की मध्यरात्रि को फेंक दिया था।
सुखदीप सिंह उर्फ सीपा निवासी गांव शाहपुरा थाना अरनीवाला और जसविंदर सिंह उर्फ घोगा वासी गांव माहूआना बोदला को 30 जून को नामजद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग मुख्य अधिकारियों की टीमें बनाकर भेजी। पुलिस ने आरोपी सुखदीप सिंह उर्फ सीपा वासी गांव शाहपुरा थाना अरनीवाला को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ घोगा वासी गांव माहूआना की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Recovery of property tax, water

Hoshiarpur / 13 September / Daljeet Ajnoha/Sept.13 :  Dr. Amandeep Kaur Commissioner Municipal Corporation Giving information said that recovery of property tax, water and sewerage bills has started in the Municipal Corporation office, Hoshiarpur. In which...
article-image
पंजाब

कालेवाल फत्तू में 15 फरवरी को वार्षिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा

*इस कैंप का उद्घाटन सेवादार भाई सुखजीत सिंह मिन्हास करेंगे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर जिले के गांव कालेवाल फत्तू में  नोजवान सभा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती को समर्पित मानवता...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाया संपत्ति की हिस्सेदारी सेल का मुद्दा : सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद चंडीगढ़ प्रशासन ने संपत्ति की हिस्सेदारी सेल पर लगा दी रोक

लोगों को करना पड़ रहा गंभीर समस्याओं का सामना : तिवारी चंडीगढ़, 7 अगस्त: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को छिक्के पर टांगकर आम लोगों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने की स्व. श्री केवल सिंह पठानिया के परिजनों से मुलाकात

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री केवल सिंह पठानिया के गांव बासा बजीरा पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर...
Translate »
error: Content is protected !!