परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : केंद्र ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट, चौथे दिन भी धरना जारी : मांगें पूरी होने तक बेटे का शव लेने से पिता का इनकार, , 19 अक्टूबर को आप विधायकों-मंत्रियों के घरों के घेराव का ऐलान

by

मानसा, 16 अक्टूबर। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा से घटना की विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है। केंद्र ने राज्य सरकार से यह भी जानकारी मांगी है कि हत्याकांड के बाद अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।

उधर, मानसा में झोटा के परिवार और समर्थकों का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। परिवार मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के इस्तीफे, मामले की सीबीआई जांच सहित पांच मांगों पर अड़ा हुआ है। प्रशासन की ओर से परिवार के साथ कई दौर की बातचीत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है।

मांगें पूरी होने तक पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं

झोटा के पिता भीम सिंह ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे बेटे का शव नहीं लेंगे। शव मानसा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा है और अभी तक पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ है। इस बीच इंसाफ कमेटी ने 19 अक्टूबर को पंजाबभर में आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव करने का ऐलान किया है।

मेडिकल स्टोर के लाइसेंस की भी जांच

हत्याकांड के बाद आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार के लाइसेंस के नवीनीकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। संबंधित ड्रग इंस्पेक्टर नरेश की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज और मानसा के डिप्टी कमिश्नर ने मामले से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है। ड्रग इंस्पेक्टर से देर रात तक पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में भी कार्रवाई

हत्या के बाद हुए प्रदर्शनों के दौरान आगजनी, तोड़फोड़ और कथित भड़काऊ भाषणों के संबंध में पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। डीआईजी हरजीत सिंह के अनुसार, इन मामलों में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

13 अक्टूबर को मारी गई थी गोली

परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह कथित तौर पर नशीली दवाओं की बिक्री का विरोध कर रहा था। इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार को गिरफ्तार कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पत्नी नीलम रानी को भी गिरफ्तार किया गया है और उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे जाने की जानकारी दी गई है। हत्याकांड के बाद से ही परिवार और समर्थक निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

खरड़ हलके के गांव मजट, झंझेरी, चंडियाला सूदां व पातरा के विकास हेतु 3-3 लाख रुपये की ग्रांट का ऐलान किया सांसद मनीष तिवारी ने

खरड़, 4 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और उसके लिए फंड्स की कोई कमी नहीं...
article-image
पंजाब

ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆਂ ਅਕਾਲ ਜੱਥੇਬੰਦੀ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਮਹਾਰਾਜਾ ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆਂ ਦਾ 299ਵਾਂ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਇਆ

ਪਟਿਆਲਾ : ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆਂ ਅਕਾਲ ਜੱਥੇਬੰਦੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਪਟਿਆਲਾ ਇਕਾਈ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆਂ ਲੋਅਰ ਮਾਲ  ਵਿਖੇ  ਮਹਾਰਾਜਾ ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜੀਆਂ ਦਾ 299ਵਾਂ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਇਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ੍ਰੀ ਸੁਖਮਨੀ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਾਠ ਉਪਰੰਤ ਕਥਾ...
article-image
पंजाब

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : पंजाब से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार

चंडीगढ़, 16 नवंबर । पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने शनिवार काे महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में बाबा सिद्दीकी हत्या  मामले में एक आराेपित काे पंजाब के फाजिल्का से...
article-image
पंजाब

लोक निर्माण एवं ऊर्जा मंत्री 21 को गढ़शंकर-कोकोवाल मजारी सड़क के निर्माण कार्य का करेंगे शिलान्यास : चरणजीत सिंह चन्नी

गढ़शंकर: लोक निर्माण एवं ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ 21 फरवरी को शाम 4 बजे बीत क्षेत्र के अड्डा झुग्गियां में गढ़शंकर-कोकोवाल मजारी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस समय गढ़शंकर विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!