बाल विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में रामपुर बिलड़ों स्कूल प्रथम : देनोवाल स्कूल ने दूसरा और पंडोरी बीत ने तीसरा स्थान किया हासिल

by

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘विज्ञान और समाज’ था। इसमें गढ़शंकर-2 ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर विज्ञान, तकनीक और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को नाटकों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मित्र, साधन या चुनौती?, इलेक्ट्रिक वाहन: भविष्य की राह, अंतरतारकीय आवास: अंतरिक्ष में मानव जीवन और महासागरों का संरक्षण: आने वाली पीढ़ियों का भविष्य जैसे चार उप-विषय रखे गए। विद्यार्थियों ने इन विषयों के जरिए विज्ञान के बढ़ते प्रभाव और समाज के सामने मौजूद चुनौतियों को दर्शाया।

प्रतियोगिता में सरकारी हाई स्कूल रामपुर बिलड़ों ने पहला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल देनोवाल ने दूसरा और सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में मुख्य अध्यापक दिलदार सिंह, विज्ञान अध्यापक हरिंदर सिंह और पूजा रानी शामिल रहे।

ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-2 एवं प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूल इंचार्ज अरविंदर कौर की उपस्थिति में प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का संचालन बीआरसी राम स्वरूप, बीआरसी राम किशन और सेवानिवृत्त विज्ञान अध्यापक अनुपम कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर विद्यार्थियों के मार्गदर्शक अध्यापक नवजोत, पिंकी, ज्योति शर्मा, सीमा रानी, संदीपा रानी हनी, गुरप्रीत सिंह सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशीली गोलियां खाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर, 11 अक्टूबर। गढ़शंकर पुलिस ने नशीली गोलियां खाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान दलजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र सोहन सिंह, निवासी...
article-image
पंजाब

4.62 करोड़ की लागत से 14 लाइब्रेरी का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन : कहा ,लोगों को किताब से जोड़ेंगे

पंजाब को शिक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई पहल की है। उन्होंने हर वर्ग को किताब से जोड़ने की पहल की है। मुख्यमंत्री मान ने गांवों में रहने वाले हर वर्ग...
article-image
पंजाब

62वें ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के तीसरे दिन हुए जबरदस्त मुकाबले

-खालसा कॉलेज माहिलपुर और दिल्ली फुटबॉल क्लब अगले दौर में पहुंचे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुधर जाओ, वरना सीने में…’ ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया कनाडा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की वारदात के जरिए अपनी ताकत दिखाने का दावा किया है. इस गैंग ने कनाडा में लवजीत संधु के घर फायरिंग का दावा किया है. एक सोशल...
Translate »
error: Content is protected !!