परिवार नियोजन समय की जरुरत : डा. रघुवीर

by

गढ़शंकर : 11 जुलाई : पी.एच.सी. पोसी में सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में ब्लाक भर में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोसी में जागरुकता सैमीनार आयोजित किया गया और डा. रघुवीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण पंजाब विभाग द्वारा प्रदेश में 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान फैमिली प्लानिंग के आप्रेशन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश की आबादी का तेजी से बढऩा सभी के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे उनके देश की आबादी बढ़ेगी, उसी तरह हमारे कुदरती स्रोत व अनाज को लेकर समस्या उत्पन्न रहेगी। जिस पर काबू पाने के लिए लडक़े व लडक़ी की सही आयु पर विवाह होना, पहले बच्चा को लेकर अंतर रखना, इस उपरांत बच्चों में तीन साल का अंतर एवं लडक़ा व लडक़ी को लेकर भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के तरीके अपनाना समय की जरुरत है। जिसमें परिवार कल्याण विभाग की तरफ से जारी छाया गोली, अंतरा टीका तथा 10 वर्षीय कापर-टी लगवाना शामिल है।
इस मौके पर डा. मारिया, एलएचवी जोगेन्द्र कौर, स्टाफ नर्स परमजीत कौर, मनप्रीत कौर, एनएम संतोष रानी एवं नीलम रानी उपस्थित थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

“जत्थेदार के फैसले पर अमरजीत चावला के सवाल, बोले- मेरा पक्ष सुने बिना कार्रवाई क्यों?”

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सदस्य और अकाली दल नेता अमरजीत सिंह चावला ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनके मामले में प्राकृतिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा बलों के जवान राखी के प्रथम हकदार : खन्ना दम्पति

बी.एस.एफ. कैम्प खड़कां में खन्ना दम्पति के नेतृत्व में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन होशियारपुर 7 अगस्त : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना व उनकी धर्मप्तनी मिनाक्षी खन्ना के नेतृत्व में बी.एस.एफ. कैम्प...
article-image
पंजाब

खन्ना ने स्वर्गीय गुरदीप सिंह के परिवार के साथ किया दुःख सांझा

गुरदीप के निवास बस्सी गुलाम हुसैन जाकर खन्ना ने परिवार के साथ की संवेदना व्यक्त होशियारपुर 28 अप्रैल  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना स्वर्गीय गुरदीप सिंह के परिवार के साथ दुःख सांझा करने...
Translate »
error: Content is protected !!