पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरा हिमाचल : हिमाचल की समृद्व संस्कृति से रू-ब-रू होंगे पर्यटक: बाली

by
राज्य में पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न जगहों पर होंगे मेगा इवेंट
धर्मशाला, 26 फरवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल की समृद्व लोक संस्कृति से पर्यटकों को अवगत करवाया जाएगा इस के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन विभाग की ओर से मेगा इवंेट आयोजित किए जाएंगे ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
रविवार देर रात दाड़ी पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित स्प्रिंग कार्निवल फेस्टिवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एशियन विकास बैंक की मदद से हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए 2500 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे, प्रारंभिक तौर पर 1300 करोड़ की राशि स्वीकृत भी हो चुकी है। पर्यटन विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पर्यटन निगम के अधिकारियों को तीव्र गति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए कईं महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के मैंझा में वैडिंग रिसॉर्ट, हेलीपोर्ट निर्माण, जिले में धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर, बनखंडी में जूलॉजिकल पार्क, नगरोटा बगवां में ओल्ड एज वेलनेस रिजॉर्ट एवं हाई एंड फाउंटेन,, परागपुर में गोल्फ कोर्स मैदान, धर्मशाला में धौलाधार बायोडायवर्सिटी पार्क, जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर कार्य जल्द शुरु किया जाएगा। इसके साथ ही नगरोटा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर म्यूजिक फाउंटेन भी स्थापित किया जाएगा जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए साहसिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन अधोसंरचना को विकसित करने के दृढ़ प्रयास कर रही है और भविष्य में सालाना पांच करोड़ पर्यटकों के स्वागत का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।
आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ है और इसके माध्यम से प्रदेश के हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से आजीविका प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास और अपनी प्राकृतिक सुंदरता को और बेहतर ढ़ंग से प्रदर्शित करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नई प्रतिबद्धता के साथ, हिमाचल प्रदेश एक उत्कृष्ट वैश्विक पर्यटन स्थल बनने की राह पर अग्रसर है। दूर-दूर से यात्री यहां के मनमोहक नजारों का आनन्द लेने आते हैं, जिससे प्रदेश के पर्यटन उद्योग का भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्ज्वल नजर आता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर कर सामने आया है। आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन सूचना केंद्रों को और भी सुदृढ़ किया जाएगा ताकि पर्यटन सूचना केंद्रों के माध्यम से पर्यटकों को सुचारू जानकारी मिल सके।
इस अवसर पर महापौर नीनू शर्मा, इको टूरिज्म सोसाइटी के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर संजीव गांधी, उपनिदेशक पर्यटन विभाग विनय धीमान, कमांडेंट खुशहाल शर्मा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आरकेएस के तहत चढ़ियार अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 25 लाख 35हजार – किशोरी लाल

बैजनाथ 11 अगस्त — रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत सिविल अस्पताल चढ़ियार में चालू वित वर्ष में 25 लाख 35 हजार विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं पर 25लाख 35 हजार 600 रुपये की राशि व्यय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर आगमन पर उप-राष्ट्रपति का अभिनन्दन

हमीरपुर : उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आज एनआईटी, हमीरपुर के निकट हेलीपैड पहुंचने पर गरिमापूर्ण अभिनन्दन किया गया। उप-राष्ट्रपति की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी उनके साथ थीं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, केंद्रीय सूचना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत चला अतिक्रमण विरोधी अभियान*

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जून. नगर निगम ऊना, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने शनिवार को ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत आईएसबीटी ऊना से नगर पालिका बाजार तक सड़कों के किनारे किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोंदपुर जयचंद पंचायत में हर घर दस्तक अभियान का आगाज : युवा स्वस्थ होगा तो देश भी सुरक्षित होगा – SDM विशाल शर्मा

ऊना, 10 अक्तूबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत हर घर दस्तक अभियान की शुरूआत हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद से की गई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!