पश्चिम बंगाल के लोगों ने दिया लोकतंत्र पर विशवास का प्रमाण : खन्ना

by

पूर्व सांसद खन्ना ने कहा, 90 प्रतिशत मतदान कर रचा इतिहास, खन्ना ने वोटरों का किया धन्यवाद
होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनावों में जनता ने 90 प्रतिशत मतदान कर भारतीय लोकतंत्र पर अपने विशवास का प्रमाण दिया है. खन्ना ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता द्वारा यह एक ऐतिहासिक कार्य किया गया है जिससे देश के अन्य राज्यों को भी सार्थक सन्देश गया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में 90 प्रतिशत मतदान से यह साबित होता है की पश्चिम बंगाल की जनता अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक है. खन्ना ने कहा की भारतीय संविधान में हर नागरिक को वोट देने का जो अधिकार प्राप्त है उस अधिकार का प्रयोग देश के हर वोटर को करना चाहिए. खन्ना ने कहा कि मतदान का अधिकार हमारी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को दर्शाता है जिसका प्रयोग कर जनता को अपनी मनपसंद सरकार चुनने का अधिकार है. इस मौके खन्ना ने 90 प्रतिशत मतदान के लिए पश्चिम बंगाल की जनता का धन्यवाद किया.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जेब में 1100 रुपये लेकर पत्नी का सपना पूरा करने ज्वैलरी शॉप पहुंचे 93 साल के दादा : जौहरी ने दिखाई दरियादिली

छत्रपति संभाजीनगर: इंस्टाग्राम पर इस समय एक वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है। यह वीडियो 93 साल के दादा-दादी का है, जो एक ज्वेलरी शॉप में खरीदारी करने आए है। इस वीडियो में उनके...
article-image
पंजाब

सेंट्रल जेल का वार्डन गिरफ्तार : कैदियों को देता था नशे का सामान

लुधियाना ।  लुधियाना सेंट्रल जेल से एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जेल में बंद कैदियों तक नशे का सामान पहुंचाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा घटनाक्रम में जेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 मई को प्रातः 11 बजे समस्त कार्यालयों में दिलाई जाएगी मतदाता शपथ – DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के दिशा निर्देशानुसार 31 मई, 2024 को प्रातः 11 बजे ज़िला में स्थित सरकारी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूरी सिंह संग्रहालय में चम्बा रुमाल की प्रदर्शनी एवं कार्यशाला शुरू 

एएम नाथ। चंबा, 1 मार्च :   क्यूरेटर भूरी सिंह संग्रहालय नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक मार्च से संग्रहालय के सभागार में   जिला की प्रसिद्ध कलाकृति चम्बा रुमाल को लेकर छह...
Translate »
error: Content is protected !!