पावरकॉम पेंशनर एसोसिएशन की बैठक आयोजित 

by

गढ़शंकर, 5 अगस्त : पावरकाॅम    पेंशनर एसोसिएशन मंडल गढ़शंकर की मासिक बैठक इंजीनियर कमलदेव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मुख्य वक्ता कुलविंदर सिंह अटवाल सर्किल अध्यक्ष नवांशहर, अश्विनी कुमार सर्कल सचिव नवांशहर,  नरेंद्र मेहता मंडल अध्यक्ष नवांशहर, इंजीनियर कमलदेव मंडल अध्यक्ष गढ़शंकर तथा अमरीक सिंह रामगढ़ झुंगियां सचिव गढ़शंकर के इलावा सोढ़ी लाल, रामपाल बगवाईं,  इकबाल सिंह, सुरजीत सिंह, भजन सिंह भौर, हरपाल सिंह गिल, बलबीर सिंह बगवाईं,  जगदीश राय पोजेवाल,  बलवीर सिंह राणा, स्वर्ण सिंह, मूलराज शर्मा, जगदीश चंद्र बलाचौर आदि ने संबोधित करते कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुलाजिमों तथा पेंशनरों के संयुक्त फ्रंट से 29 जुलाई 2025 को की जाने वाली बैठक रद्द करने की सख्त निंदा की। पंजाब सरकार बार-बार बैठक निश्चित कर बैठक से पीछे हट रही है और मुलाजिमों तथा पेंशनरों की जायज व हकी मांगों का निपटारा नहीं कर रही है। सरकार की घटिया व बेभरोसगी नीति खिलाफ मुलाजिमों व पेंशनरों के संयुक्त फ्रंट द्वारा पंजाब सरकार की अर्थियां फूंकने का जो निर्णय किया है, के तहत 8 अगस्त 2025 को जिला हेडक्वार्टर नवांशहर आगे पंजाब सरकार की अर्थी फूंकी जाएगी जिसमें गढ़शंकर मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा भारी संख्या में शिरकत की जाएगी। इस मौके उन्होंने मांग की 1-1-2016 से 30-6-2021 तक के स्केलों के बकाया की अदायगी यकमुशत की जाए, 1-1-2016 से पहले सेवा निवृत पेंशनरों के स्केल 2.59 गुणांक से शोधे जाएं, 200 रुपये  विकास टैक्स की कटौती बंद की जाए, 23 वर्षीय एडवांस प्रमोशन इंक्रीमेंट बिना शर्त सभी को दी जाए, मेडिकल भत्ता 2000 किया जाए, 2004 से बाद भर्ती मुलाजिमों पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए,  बिजली एक्ट 2003 तथा 2022 रद्द कर बिजली बोर्ड का पुराना स्वरूप बहाल किया जाए, विभाग में खाली पड़े पदों को भरा जाए।

फोटो कैप्शन:
बैठक दौरान पावरकाॅम पेंशनर एसोसिएशन के कार्यकर्ता।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लड़ाई के लिए तैयार रहें कांग्रेस पार्टी की सभी वर्कर : वड़िंग

चंडीगढ़।  पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी वर्करों को आम आदमी पार्टी की सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए लड़ाई लडऩे हेतु तैयार रहने को कहा है। यहां पंजाब भर...
article-image
पंजाब

पंजाब के जिलों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए पीसीए देगी विशेष सुविधाएः दीपक बाली

होशियारपुर में क्रिकेट व अन्य खेलों के लिए स्टेडियम विकसित करेगी पंजाब सरकारः डा. राज कुमार होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने अपने होशियारपुर दौरे के दौरान जिला...
article-image
पंजाब

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औगढ़ कॉलेज जैजों में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

होशियारपुर 5 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों में...
article-image
पंजाब

देश में चल रहे किसान अंदोलन की हर तरह सहायता की जाएगी: हंस

गढ़शंकर: डैमोक्रेटिक टीचर्ज फ्रंट पंजाब की ईकाई गढ़शंकर की विशेष मीटिंग जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह डानसीवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसकी जानकारी देते हुए जिला सचिव हंस राज ने बताया कि मीटिंग में मानसा में...
Translate »
error: Content is protected !!