पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्यः मुख्य कृषि अधिकारी

by

होशियारपुर, 13 जनवरीः जिले के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो 2,000 रुपए की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भारत सरकार द्वारा स्थानांतरित की जाती है।

      मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि योजना की शुरुआत से अब तक 18 किस्तें सफलतापूर्वक किसानों के खातों में जमा करवाई जा चुकी हैं। योजना का लाभ जारी रखने के लिए लाभार्थी किसानों द्वारा अपनी ई-केवाईसी  करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 23,478 लाभार्थियों की ई-केवाईसी अभी लंबित है। योजना का लाभ जारी रखने के लिए सभी किसान जल्द से जल्द अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर  पर जाकर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दि एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने सरकार से नौकरियों का श्वेत पत्र जारी करने की मांग की

गढ़शंकर, 9 अगस्त : दि एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की बैठक संरक्षक कर्नैल सिंह धमाई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर प्रस्ताव पारित किए...
article-image
पंजाब

मिशन प्रहार के तहत 1275 छापे मारे, 3,700 के करीब लोग गिरफ्तार ,1,700 व्यक्तियों को किया डिटेन : डीजीपी गौरव यादव

गुरदासपुर :  पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर डीजीपी पंजाब ने बटाला में उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में पंजाब के कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...
article-image
पंजाब

151 शराब बोतल के साथ महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर, 12 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उससे चंडीगढ़ बिक्री वाली 151 शराब की बोतल बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जैपाल...
Translate »
error: Content is protected !!